जेपी नड्डा के गोवा दौरे का आज दूसरा दिन, मंगेश मंदिर के बाद पहुंचे तपोभूमि मठ

पणजी, जुलाई 25। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोवा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। नड्डा के दौरे का आज दूसरा दिन है। रविवार को जेपी नड्डा सबसे पहले पोंडा के मंगेश मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा की। इसके बाद जेपी नड्डा कुंडई में तपोभूमि मठ पहुंचे, यहां उन्होंने मठ के परिसर में एक पौधा भी लगाया। ये कार्यक्रम पार्टी यूनिट की तरफ से आयोजित किया गया।

Recommended Video

    Goa दौरे पर JP Nadda, Mangesh Temple में की पूजा अर्चना | वनइंडिया हिंदी
    वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा करेंगे जेपी नड्डा

    वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा करेंगे जेपी नड्डा

    जेपी नड्डा का आज आगे का कार्यक्रम ऐसा है कि वो अब पणजी के एक हाई स्कूल में बने वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा करेंगे और उसके बाद दोपहर सवा तीन बजे के करीब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ उनका दौरा खत्म हो जाएगा। आपको बता दें कि जेपी नड्डा इससे पहले 12 जुलाई को गोवा आने वाले थे, लेकिन किसी कारण की वजह से उनका वो दौरा रद्द कर दिया गया था।

    शनिवार को गोवा पहुंचे थे जेपी नड्डा

    शनिवार को गोवा पहुंचे थे जेपी नड्डा

    इससे पहले शनिवार को जेपी नड्डा गोवा पहुंचे थे, जहां उन्होंने सबसे पार्टी सांसदों और विधायकों की एक मीटिंग को संबोधित किया था। इस मीटिंग में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों से राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए कहा। इसके अलावा नड्डा ने टीकाकरण अभियान को लेकर भी राज्य सरकार की तारीफ की।

    गोवा में अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव

    गोवा में अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव

    आपको बता दें कि जेपी नड्डा का ये दौरा गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। अभी गोवा में बीजेपी की सरकार है, जिसे बचाए रखने की चुनौती भाजपा के सामने है। गोवा की 40 विधानसभा सीटों में से बीजेपी के पास 27 सीटें हैं और उसे एक निर्दलीय विधायक का समर्थन प्राप्त है। अगले चुनावों में बीजेपी के सामने आम आदमी पार्टी की चुनौती सबसे अधिक हो सकती है।

    ये भी पढ़ें: दशक की सबसे भीषण तबाही से गुजर रहा है गोवा, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में करोड़ों रुपए की संपत्ति तबाह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+