गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ को मैकेनिक के बेटे ने हराया, 'बच्चा' कहकर किया था नजरअंदाज
पणजी, मार्च 11। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में गोवा से लेकर यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में कई बड़े उलटफेर हुए हैं। पांचों राज्यों के अंदर बड़े-बड़े दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं और उन्हें हराने वाले कई उम्मीदवार ऐसें हैं, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे थे। गोवा के अंदर भी ऐसा ही एक बड़ा उलटफेर हुआ है, जहां एक मोटर मैकेनिक के बेटे ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी उम्मीदवार चर्चिल अमेलाओं को चुनाव में हरा दिया।

'बच्चे' ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री को हराया
आपको जानकार हैरानी होगी कि चर्चिल अलेमाओं जिस उम्मीदवार के सामने चुनाव हारे हैं, उसे उन्होंने 'बच्चा' कहकर खारिज कर दिया था और उसी 'बच्चे' ने चर्चिल को चुनाव में पटखनी दे दी। चर्चिल को हराने वाले उम्मीदवार का नाम वेंजी वीगास है और वो आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। पार्टी ने उन्हें चर्चिल के खिलाफ बेनौलिम सीट से उम्मीदवार बनाया था। वेंजी ने चर्चिल को करीब 1200 से अधिक वोटों के अंतर हरा दिया।

कौन हैं चर्चिल अलेमाओ
आपको बता दें कि चर्चिल अलेमाओ गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और चार बार विधायक रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले वो कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल हो गए थे। टीएमसी ने उन्हें उन्हीं की सीट बेनौलिम से उम्मीदवार बनाया था और चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने वेन्जी वीगास की दावेदारी को "बच्चा" कहकर खारिज कर दिया था।

गोवा में आम आदमी पार्टी को मिली सिर्फ 2 सीटें
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार वेंजी वीगस गोवा में इस वक्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को मात देकर एक दिन में ही प्रसिद्धी हासिल कर ली है। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। केजरीवाल ने ट्वीट में कहा कि गोवा में यह ईमानदार राजनीति की शुरुआत है। आपको बता दें कि गोवा में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन तो ज्यादा अच्छा नहीं रहा, लेकिन वेंजी की जीत से पार्टी काफी खुश है। गोवा में आम आदमी पार्टी को सिर्फ 2 सीटें मिली हैं।












Click it and Unblock the Notifications