Ghazipur News: ममेरी बहन से हुआ प्यार तो कर दी मामा की हत्या, एनकाउंटर में पकड़ा गया तो खुला राज
Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में एक दिन पूर्व पंचर मिस्त्री की गला रेत कर की गई हत्या के मामले का पुलिस द्वारा मंगलवार को खुलासा कर दिया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा मृतक के भांजे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा एक बाइक और हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद किया है।

इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि एक दिन पूर्व करंडा थाना क्षेत्र में पंचर मिस्त्री की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही थी।
इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी रात में बिहार भागने की फिराक में है। ऐसे में पुलिस द्वारा जमानिया पुल के समीप घेरेबंदी की गई। थोड़ी देर बाद बाइक पर सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।
रुकने का इशारा करने के बाद आरोपी बाइक मोड कर भागने लगा। ऐसे में सूचना मिलने के बाद बड़सरा चौकी इंचार्ज और एसओजी प्रभारी द्वारा मैनपुर की ओर जाने वाली सड़क पर सेचेकिंगकंड प्रारंभ की गई। बाइक से आता हुआ युवक दिखाई दिया तो पुलिस टीम द्वारा वहां भी उसे रोकने का प्रयास किया गया।
दोनों तरफ से पुलिस से घिरता हुआ देखकर उसने पुलिस टीम पर फायर कर दी। पुलिस बार द्वारा भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई और गोली आरोपी के पैर में लगी। गोली लगने के बाद आरोपी गिरकर छटपटाने टाना लगा उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना नाम मोहम्मद कमल बताया गया। उसने यह भी कहा कि वह अपनी मामा शाकिब की लड़की से प्यार करता था। यह बात उसके मामा को पता थी जिसके चलते वह विरोध करते थे। आरोपी ने कहा कि यही बात उसे बुरी लगती थी, जिसे लेकर वह अपने मामा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
उसके बाद उसने मामा को विश्वास में लेकर करंडा इलाके में गया, जहां गला रेत कर उनकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दी। फिलहाल घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले का खुलासा किया गया तो ग्रामीण भी हैरान रह गए।












Click it and Unblock the Notifications