Ghazipur Encounter में पकड़ा गया शातिर अपराधी, 5 देशी असलहा और कारतूस बरामद

Ghazipur में मध्य रात्रि में Encounter के दौरान पुलिस द्वारा एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया, उसके पास से पुलिस टीम द्वारा असलहा और कारतूस भी बरामद किया गया है

Ghazipur में रात में Encounter के दौरान पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 5 अवैध तमंचा और एक रिवाल्वर तथा जिंदा कारतूस व खोखा भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया अपराधी अवैध असलहों की तस्करी करता है। काफी समय से इसके बारे में सूचना मिल रही थी लेकिन सटीक जानकारी ना मिलने के चलते वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। बुधवार रात्रि में मुखबिर द्वारा सटीक सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अवैध असलहे भी बरामद किए गए हैं।

रुकने की जगह बाइक की बढ़ा दी रफ्तार

रुकने की जगह बाइक की बढ़ा दी रफ्तार

जारी सूचना में बताया गया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर गाज़ीपुर जिले के शादियाबाद थाने की पुलिस द्वारा बुधवार देर रात्रि में हंसराजपुर के समीप वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पैशन प्रो सवार एक युवक आते हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया । पुलिस को देखते ही वह बाइक की रफ्तार बढ़ा दिया और भागने लगा। बदमाश केभागने पर कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए पुलिस टीम ने उसका पीछा कर लिया।

पुलिस टीम पर करने लगा फायर

पुलिस टीम पर करने लगा फायर

बताया गया कि मजुई चौराहे के समीप सादात थाने के प्रभारी भी चेकिंग करने लगे। शादियाबाद थाने की पुलिस बदमाश का पीछा करते हुए मजुई अंडरपास के समीप पहुंची। पुलिस को पीछे आता देख बदमाश अपनी बाइक को रोड पर गिरा दिया और पुलिस टीम पर फायर करने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर ली गई। इस दौरान आत्मरक्षा के लिए पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में जाकर लगी जिससे वह घायल हो गया।
उसे पकड़कर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम महेश चंद्र यादव निवासी असौसा जिला आजमगढ़ बताया। तलाशी करने पर उसके पास से 5 अवैध तमंचे और एक रिवाल्वर तथा कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस टीम द्वारा उसे सीएससी सैदपुर में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

एसपी गाजीपुर बोले घायल बदमाश अस्‍पताल में भर्ती

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर रोहन पी बोत्रे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान वह भागने लगा और पुलिस के ऊपर फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई जिससे उसके पैर में गोली लगी। उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+