UP News: आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास में काला धब्बा, नीरज शेखर बोले- मेरे पिता 19 महीने तक जेल में रहे
UP Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर में रविवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि आपातकाल से मैं व्यक्तिगत रूप से पीड़ित रहा हूं।
UP Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर में 25 जून को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि आपातकाल के बाद से मैं व्यक्तिगत तौर पर पीड़ित रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय लोकतंत्र को उन लोगों ने नष्ट कर दिया था जो आज लोकतंत्र को बचाने की बात कर रहे हैं।
दरअसल, गाजीपुर के जिला पंचायत सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में 25 जून 1975 को स्मरण हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के गाजीपुर के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह द्वारा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झारखंड के चतरा लोकसभा सांसद सुनील कुमार सिंह ने आपातकाल के बारे में बोलते हुए कहा कि आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास में एक काला धब्बा है। उन्होंने यह भी कहा कि आपातकाल तत्कालीन सरकार ने अपना वर्चस्व दिखाने के लिए लगाया था।
आपातकाल के दौरान आज़ाद भारत में अभिव्यक्ति की आज़ादी को कुचलने की दोषी कांग्रेस सरकार ने उस दौरान अख़बारों और रेडियो पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने आपातकाल के दौर को याद करते हुए विपक्षी दलों पर भी जमकर हमला बोला।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के बेटे राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि आपातकाल से मैं व्यक्तिगत रूप से पीड़ित रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि आज जो लोग लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं, उन्हीं लोगों के द्वारा लोकतंत्र को खत्म किया गया था।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर सिंह 19 महीने तक जेल में रहे। उस दौरान आपातकाल से पीड़ित जिन लोगों ने संघर्ष किया और उन्हें जेल में डाल दिया गया। जेल जाने के बाद लोगों को यह भी नहीं पता होता था कि वे रिहा होंगे या जेल में ही रहेंगे।
1977 के बाद देश में जो लोग पैदा हुए, उन लोगों को ये बताना बहुत जरूरी है कि आपातकाल के दौरान क्या हुआ था। आपातकाल के दौरान कैसे लोकतंत्र को नष्ट किया गया। आगे उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया जा रहा है ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications