ओपी राजभर ने किया पूर्वांचल में 45-47 सीटें जीतने का दावा, बोले- इन जिलों में BJP को नहीं मिलेगी एक भी सीट
गाजीपुर, 07 मार्च: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सातवें चरण का मतदान जारी है। 9 जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पूर्वांचल क्षेत्र में 45 से 47 सीटें जीतने का बड़ा दावा किया है। राजभर ने कहा कि गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर और बलिया में एक भी सीट न भाजपा को मिलेगी न बसपा को मिलेगी। बनारस में 8 में से 5 सीटें हम जीतेंगे। पूर्वांचल में 54 सीटों का चुनाव हो रहा है, इसमें हम कम से कम 45-47 सीटें जीतेंगे।

अखिलेश ने किया सपा गठबंधन के 300 सीटें जीतने का दावा
Recommended Video
उधर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियों को उखाड़ने के लिए तैयार है। कम से कम 300 सीटें सपा गठबंधन जीतेगा। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार बनेगी तो पूर्वांचल को अभूतपूर्व विकास की तरफ जोड़ने का काम करेंगे। पूर्वांचल को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दिया गया। वो उतना ही बना है जितना समाजवादियों ने बनाया था, अभी भी वे आगे नहीं जोड़ पाए।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने डाला वोट, कही ये बात
इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल ने मिर्ज़ापुर के एक बूथ में मतदान किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं पूरी तरीके से आश्वस्त हूं कि यहां हम सभी पांचों सीटे जीतेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में मिर्ज़ापुर एनडीए गठबंधन की जीत ही सुनिश्चित करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से मिर्ज़ापुर ने कई परियोजनाओं को आते हुए देखा है।












Click it and Unblock the Notifications