Ghazipur News: पड़ोसी ने की बेटे की हत्या, सीसीटीवी फुटेज वायरल, अर्थी ले जाते वक्त पिता के भी निकल गए प्राण

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में एक युवक ने पुराने रंजिश को लेकर मजदूर की सिलबट्टे से सर कूचकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के पिता द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया। वही बेटे की अर्थी लेकर पिता जब श्मशान घाट पहुंचे तो पिता की भी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ओमवीर सिंह का कहना है कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या आरोपी की पहचान की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

son-is-no-more-the-father-is-no-more-in-ghazipur-up

दरअसल, यह पूरा मामला गाजीपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सकलेनाबाद इलाके का है। बताया जा रहा है कि संजय राजभर नामक एक युवक किराए पर मकान लेकर मजदूरी करता था। बुधवार को मजदूरी करने के बाद अपने घर आया और खाना पीना खाकर छत पर सो गया।

सोते समय ही वहां एक शख्स पहुंचा और सिलबट्टे से सर पर वार करते हुए संजय की हत्या कर दी। इस दौरान आसपास के लोग जब देखे तो दौड़कर संजय के पास पहुंचे लेकिन तब तक हत्या करने वाला युवक फरार हो गया था।

संजय के परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृग घोषित कर दिया गया। गुरुवार को संजय का पोस्टमार्टम हुआ। परिवार के लोग उसका अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पर पहुंचे इस दौरान उसके पिता जयमंगल अचेत गिर पड़े।

बेटे संजय की अर्थी लेकर घाट पर पहुंचे लोग संजय के पिता जयमंगल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि बेटे की मौत का सदमा पिता नहीं बर्दाश्त कर पाए जिसके चलते उनकी मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+