UP Ghazipur: प्रधान की शानदार पहल, सरकारी स्कूल की टॉपर्स बेटियों को फ्लाइट से भेजा दिल्ली, हो रही तारिफ
UP Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के बरहपुर प्राथमिक विद्यालय के तीन टॉपर छात्राओं को ग्राम प्रधान द्वारा दिल्ली कि 3 दिवसीय शैक्षणिक हवाई यात्रा कराई गई है। इसे लेकर गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों द्वारा प्रधान गई इस प्रयास की खूब प्रशंसा की जा रही है।
सरकारी स्कूल की 3 छात्राएं अभी भी दिल्ली में शैक्षणिक भ्रमण पर हैं। शिक्षकों का कहना है कि ऐसा करने से बच्चों का पढ़ने में मन लगेगा और दिल्ली जैसे शहरों में भ्रमण करने के साथ ही ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में भी छात्राओं को जानकारी मिल पाएगी।

दरअसल, गाजीपुर जनपद के देवकली विकासखंड अंतर्गत बरहपुर के ग्राम प्रधान विजय सिंह द्वारा साल भर पहले यह घोषणा की गई थी कि विद्यालय में जो भी छात्र- छात्राएं अपने अपने क्लास में टॉप करेंगे उन्हें वे अपने खर्च पर दिल्ली फ्लाइट से ले जाएंगे और दिल्ली में ऐतिहासिक धरोहरों को भी दिखाएंगे।
ग्राम प्रधान द्वारा वादा किए जाने के बाद स्कूल की छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करती थीं और बीते परीक्षा में गार्गी दुबे, वर्षा राजभर और श्रेया मौर्या नामक 3 छात्राओं ने विद्यालय में टॉप किया उन्हें ग्राम प्रधान विजय सिंह द्वारा इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से बीते दिनों दिल्ली ले जाया गया।
दिल्ली जाने से पहले ही विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उसके बाद ग्राम प्रधान विजय सिंह वहां पहुंचे और उन्होंने विद्यालयों को गिफ्ट पैक देने के साथ ही हवाई जहाज का टिकट भी दिया।
बताया जा रहा है कि गाजीपुर से सड़क मार्ग से तीनों छात्राएं वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचीं। वाराणसी एयरपोर्ट इंडिगो एयरलाइंस के विमान से तीनों छात्राएं टीम के साथ दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गईं। ग्राम प्रधान द्वारा यह भी बताया गया कि दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, लाल किला के साथ ही अन्य प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों को भी छात्राओं को दिखाया जाएगा। 3 दिन तक भ्रमण करने के बाद छात्राएं अपने घर वापस लौट आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications