गाजीपुर : मुख्तार की 4.20 करोड़ की सम्पत्ति को किया गया कुर्क, पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारी
गाजीपुर के मोहम्मदाबाद इलाके में मंगलवार को माफिया मुख्तार अंसारी की 4.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई, इस दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही।
गाजीपुर, 30 अगस्त: माफिया मुख्तार अंसारी की अपराध से अर्जित संपत्ति को गाजीपुर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कुर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को मोहम्मदाबाद इलाके के चकरसीद जफरपूरा क्षेत्र में स्थित 0.1885 हेक्टेयर भूमि जिला प्रशासन द्वारा कुर्क किया गया। कुर्क की गई भूमि की कीमत चार करोड़ बीस लाख रुपए बताई गई। के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही। गाजीपुर पुलिस अधीक्षक रोहन पी. बोत्र की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई करने के साथ ही इलाके में डुगडुगी भी बजवाई गई और माइक से घोषणा भी किया गया। कुर्की की कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

गैंग के सहयोगी को दे दिया था भूमि
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्तार अंसारी के नाम से मोहम्मदाबाद इलाके के चकरसीद जफरपुरा क्षेत्र में 0.1885 हेक्टेयर भूमि थी। जिसे मुख्तार अंसारी द्वारा नियम के विरुद्ध अपने गैंग के सहयोगी जबर उर्फ चंदा को दे दिया गया था। जांच पड़ताल के बाद जब इसके बारे में पूरी पुख्ता जानकारी कर ली गई तो मोहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक द्वारा इसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को सौंपी गई। उसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मंगलवार को कुर्की की कार्यवाही की गई।
मुख्तार के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक रोहन पी. बोत्रे ने बताया कि मुख्तार अंसारी द्वारा अवैध तरीके से भूमि की खरीद फरोख्त करने के बाद दाखिल खारिज कराए बगैर अवैध तरीके से उक्त भूमि को अपने गैंग के सहयोगी जफर के नाम कर दिया गया था। जानकारी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए उस भूमि को मंगलवार को कुर्क की गई। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगियों व गैंग से जुड़े लोगों द्वारा अवैध तरीके और अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को चिन्हित किया जा रहा है। मुख्तार अंसारी और उससे जुड़े लोगों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications