Ghazipur: 'वो किसी और से करती थी बात...', आधी रात को प्रेमी प्रेमिका के कमरे में चाकू लेकर पहुंचा और ले ली जान

गाजीपुर जिले में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े जाने पर प्रेमी ने पुलिस को बताया कि वह फोन पर किसी और से बात करती थी, लेकिन मना करने पर भी नहीं मानी, इसलिए उसकी हत्या कर दी।

lover ghazipur

Ghazipur जिले में पिछले दिनों एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैै बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हत्यारे और मृतका के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान प्रेमी को शक हुआ कि उसकी प्रेमिका फोन पर किसी और से बात करती है। इससे वह इतना नाराज हुआ कि आधी रात को वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके कमरे में पहुंचा और फिर वहीं उसकी हत्या कर दी।

कमरे में अकेले सो रही थी प्रेमिका

कमरे में अकेले सो रही थी प्रेमिका

दरअसल, गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली के टेढ़ी बाजार इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय युवती की पिछले दिनों उसके ही कमरे में हत्या कर दी गई थी। युवती की मां शादियों में खाना बनाती थी और घटना वाली रात भी वह एक समारोह में खाना बनाने गई थी। इस दौरान युवती अपने कमरे में अकेली सो रही थी। आधी रात को जब युवती की मां समारोह से खाना बनाकर लौटी और दरवाजा खोला तो वह हैरान रह गई। उसकी बेटी कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी और उसके शरीर पर कई जगह चाकुओं के निशान थे। महिला के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घटना का खुलासा करने के लिए लगाई गई थी चार टीमें

घटना का खुलासा करने के लिए लगाई गई थी चार टीमें

युवती की उसके कमरे में चाकू मारकर हत्या करने की सूचना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने चार टीमों का गठन किया था। मृतका की लाश को पीएम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस टीम तहकीकात शुरू की। इस दौरान मृतका के मोबाइल की कॉल हिस्ट्री से पता चला कि युवती एक युवक से काफी देर तक बात करती थी। उसके बाद पुलिस द्वारा इस दिशा में जांच आगे बढ़ाई गई। इसके बाद परत दर परत सच्चाई सामने आने लगी।

शक होने पर प्रेमिका को मार डाला

मोबाइल नंबर और अन्य तथ्यों के आधार पर सुहवल थाने के कालूपुर गांव निवासी 22 वर्षीय राहुल यादव नामक युवक पर पुलिस का शक गहराने लगा। ऐसे में पुलिस ने सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से राहुल यादव को जमनियां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने पर पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया। शनिवार को इस घटना का खुलासा करते हुए गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा बताया गया कि पकड़े गए अभियुक्त और मृतका के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राहुल को शक था उसकी प्रेमिका उसे धोखा देकर किसी दूसरे युवक से प्यार करने लगी है। इसी बात से नाराज होकर उसने अपनी प्रेमिका को मार डाला। फिलहाल शनिवार को पकड़े गए अभियुक्त को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद न्यायालय में भेजा गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Recommended Video

    गाजीपुर: अब्बास अंसारी की पत्नी निकहस अंसारी की गिरफ्तारी बना चर्चा का विषय

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+