मंच पर हो रही थी नारेबाजी, नीचे भिड़ गए अखिलेश-मायावती के कार्यकर्ता, VIDEO वायरल

Recommended Video

    Akhilesh Yadav और Mayawati की Ghazipur Rally में भिड़े SP-BSP कार्यकर्ता | वनइंडिया हिंदी

    Ghazipur News, गाजीपुर। 23 मई से पहले ही गठबंधन की संयुक्त रैली में सपा-बसपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें कि सोमवार को गाजीपुर के आरटीआई मैदान में सपा-बसपा गठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित करने अखिलेश यादव, मायावती और रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पार्टियो के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

    Lok Sabha Elections 2019 clash between akhilesh yadav and mayawati supporters video viral

    गाजीपुर में सोमवार को बसपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी और बलिया से प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के समर्थन में संयुक्त रैली का आयोजन किया गया था। नेताओं के भाषण से पहले ही सपा व बसपा कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर झड़प हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। जिस समय मारपीट शुरू हुई उस वक्त अखिलेश यादव, मायावती और अजीत सिंह मंच पर नहीं पहुंचे थे। अपनी-अपनी पार्टी का झंडा लिए दोनों दलों के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। उसी समय अचानक उनके बीच कुछ कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी।

    दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में मारपीट होता देख वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने इस घटना को अपने कैमरों में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मीडियाकर्मियों से दुर्व्यवहार भी किया। हालांकि कुछ लोगों ने हाथ जोड़कर ऐसा करने से उन्हें मना भी किया, लेकिन गुस्साए कार्यकर्ता उन्हीं से भिड़ गए।

    ये भी पढ़ें:- गाजीपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+