Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Chunav: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद असमंजस में BJP, गाजीपुर से बड़े चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी

Lok Sabha Chunav 2024 Ghazipur: इस बार पूर्वांचल में ग़ाज़ीपुर लोकसभा सीट का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। खासकर मुख्तार अंसारी की मौत के बाद यहां का राजनीतिक समीकरण बदल गया है।

जानकारों का कहना है कि मुख्तार की मौत के बाद लोगों का झुकाव अफजाल अंसारी की तरफ होगा। गाजीपुर लोकसभा सीट इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि पूर्वांचल के सभी लोकसभा सीटों की बात की जाए तो गाजीपुर लोकसभा सबसे बड़ी सीट है।

lok-sabha-election-bjp-in-confusion-after-the-death-of-mukhtar-ansari-preparing-to-bet-on-a-big-fa

2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या के लिहाज से यदि बात किया जाए तो पूर्वांचल में गाज़ीपुर सीट पर सर्वाधिक मतदाता है। जबकि लोकसभा चुनाव 2019 में मऊ की घोसी सीट पर सर्वाधिक मतदाता थे।

इस सीट से समाजवादी पार्टी ने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए भारतीय जनता पार्टी भी किसी बड़े चेहरे को उतारने की तैयारी में है।

वैसे तो पूर्वांचल की सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं लेकिन गाजीपुर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सटी हुई है।

ऐसे में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी जिताऊ प्रत्याशी की तलाश कर रही है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद एम वाई मतदाताओं के साथ ही अन्य लोगों की सिंपैथी भी अफजाल अंसारी को मिलेगी।

कहा जा रहा है कि गाजीपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन चल रहा है। अभी तक तीन ऐसे उम्मीदवारों का चुनाव किया गया है, जो सपा प्रत्‍याशी को सीधी टक्‍कर दे सकते हैं।

इन तीन नेताओं पर दांव लगा सकती है बीजेपी
कहा जा रहा है कि गाजीपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोज सिन्हा को उतारा जा सकता है। क्योंकि मनोज सिन्हा यहां सांसद रहे हैं। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि इस सीट से भारतीय जनता पार्टी अलका राय को भी चुनाव मैदान में उतर सकती है।

अलका राय पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी हैं और 2017 में मोहम्मदाबाद लोकसभा सीट से विधायक थीं। अलका राय को चुनाव में उतारकर कृष्णानंद राय हत्याकांड को मुद्दा बनाया जा सकता है।

इसके अलावा तीसरा नाम जो चर्चा में है वह बीजेपी विधायक सुशील सिंह का नाम है। विधायक सुशील सिंह को उम्मीदवार बनाया जा सकता है क्योंकि इस परिवार से मुख्तार अंसारी का विवाद हमेशा सुर्खियों में रहा है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी उपरोक्त तीन नामों पर मंथन कर रही है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+