Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गाजीपुर: शादीशुदा युवक से शादी करने का लड़की बना रही थी दबाव, पिता ने उठाया खौफनाक कदम

गाजीपुर: शादीशुदा युवक से शादी करने का लड़की बना रही थी दबाव, पिता ने उठाया खौफनाक कदम

गाजीपुर, 07 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को छिपाने का उसने काफी प्रयास किया। लेकिन तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए हत्यारोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी का करीब चार वर्षों से गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कई बार समझाने के बाद भी पुत्री नहीं मान रही थी, वह उससे शादी करने पर अड़ी थी।

Ghazipur: Father life lost his daughter by strangled in with love affair

ये वारदात गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस के अनुसार, रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से युवती का पिछले चार सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक शादीशुदा होने के साथ फौज में तैनात है। युवती अपने परिजनों पर युवक से शादी का दबाव बना रही थी। परिवार के लोग बार-बार समझाने में जुटे थे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।

हत्यारोपी पिता ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि युवती युवक के साथ पांच दिन तक वाराणसी में थी। युवक शुक्रवार को उसे घर छोड़कर गया था। कुछ वीडियो वायरल होने की भी बात सामने आ रही है। इधर परिवार के सभी सदस्य ननिहाल गए थे। इसी दौरान पिता ने दुपट्टे से गला दबकर पुत्री की हत्या कर दी। इस संबंध में एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली युवती की हत्या कर शव छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के सामने मृतका के पिता ने कबूल किया है कि प्रेम-प्रसंग से तंग आकर दुपट्टे से गला दबाकर पुत्री की हत्या की है। पिता को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छानबीन में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+