Ghazipur Election: गाजीपुर में अफजाल अंसारी की बेटी ने ओपी राजभर और BJP की बढ़ाई टेंशन, सपा को होगा फायदा
Ghazipur Election: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अब केवल दो चरणों का चुनाव बाकी है। 25 मई को छठें और 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा। ऐसे में अब अंतिम दो चरणों में अपने-अपने प्रत्याशी को मजबूत करने के लिए। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
इसी बीच गाजीपुर जनपद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके चलते एनडीए के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ओम प्रकाश राजभर की टेंशन बढ़ गई है। टेंशन बढ़ने का कारण कोई और नहीं बल्कि गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी हैं।

दरअसल, अफजाल अंसारी ने गाजीपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट पर खुद नामांकन किया था। इसके अलावा अफजाल अंसारी ने अपनी बेटी नुसरत अंसारी को भी चुनाव मैदान में उतारा था। नुसरत अंसारी ने समाजवादी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भी दाखिल किया था।
समाजवादी पार्टी से नुसरत अंसारी द्वारा दाखिल किया गया नामांकन पत्र खारिज हो गया लेकिन नुसरत अंसारी अभी भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। खास बात ये है कि अफजाल अंसारी की बेटी को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मिले चुनाव चिन्ह ने बीजेपी और ओपी राजभर के टेंशन बढ़ा दी है।
अफजाल की बेटी को मिला है छड़ी चुनाव निशान: दरअसल, अफजाल अंसारी की बेटी को जो चुनाव निशान मिला है वहीं चुनाव निशान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का है। ऐसे में गाजीपुर लोकसभा सीट पर ओपी राजभर के पार्टी के लोग छड़ी चुनाव चिन्ह देखकर वोट दे सकते हैं।
यदि ऐसा हुआ तो राजभर मतदाता बट जाएंगे और गाजीपुर लोकसभा सीट पर खेल हो जाएगा। क्योंकि ओमप्रकाश राजभर ने एनडीए से जुड़े हुए हैं। गाजीपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतारा है। ऐसे में छड़ी निशान देखकर मतदाताओं में भटकाव संभव है। जिसका सीधा फायदा सपा को होगा।
इसी तरह बलिया जनपद में भी निर्दलीय प्रत्याशी सुमेश्वर को छड़ी चुनाव निशान मिला है। ऐसे में बलिया जनपद में भी एनडीए को नुकसान हो सकता है। बलिया जनपद में भी छड़ी चुनाव निशान देखकर मतदाता भ्रमित हो सकते हैं और वोटों का बटवारा होने से सपा को इसका सीधा फायदा पहुंचेगा।












Click it and Unblock the Notifications