गाजीपुर डीएम की अपील- गंगा में न करें अंतिम संस्कार, सक्षम नहीं तो हम करेंगे व्यवस्था

गाजीपुर, मई 14: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और लगातार हो रही मौतों के बीच यूपी के गाजीपुर में जरूरतमंदों के लिए लकड़ी बैंक की शुरुआत की गई है। उधर, जिला प्रशासन भी लोगों की मदद के लिए आगे आ गया है। गाजीपुर के डीएम एमपी सिंह ने बताया कि गाजीपुर प्रशासन ने जिले में अंतिम संस्कार के लिए इस्तेमाल होने वाली लकड़ियों के दाम सुनिश्चित कर दिए हैं और इससे ज्यादा पैसे लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए 650 रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा नहीं लिया जा सकेगा और डोम राजा भी अंतिम संस्कार के लिए 500 रुपए ही ले सकेगा।

Recommended Video

      गंगा नदी में मिले शवों पर मानवाधिकार आयोग सख्त, केंद्र और यूपी-बिहार सरकार को भेजा नोटिस
      Ghazipur Administration Request People Not To Perform Last Rites In ganga River

      बता दें, कोरोना की दूसरी लहर में कई लोग इसका शिकार हुए हैं। इसी बीच उनके अंतिम संस्कार में भी कई लोग कमाई के अवसर तलाश रहे हैं और अंतिम संस्कार के लिए जरूरी लकड़ियों के लिए भी मुंह-मांगा दाम वसूल रहे हैं। कई लोग इतने सक्षम नहीं है कि वो अपने परिजनों का अंतिम संस्कार भी कर सकें। यूपी के गाजीपुर में भी ऐसे कई मामले आए। एमपी सिंह ने आगे कहा कि इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराए जाने के लिए प्रशासन ने हर श्मशान पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जहां पुलिसकर्मी और लेखपाल मौजूद रहेंगे।

      डीएम ने कहा- शवों को लेकर पहुंचें श्मशान, हम कराएंगे व्यवस्था

      उन्होंने बताया कि अगर को अपने परिजन या रिश्तेदार का अंतिम संस्कार करने का खर्च नहीं उठा सकता है तो वो श्मशान जाए और हम उसे तुरंत 5000 रुपए देंगे और शव के अंतिम संस्कार का भी पूरा खर्च उठाएंगे। ऐसा इसलिए भी किया गया है क्योंकि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के कई जिलों से शवों के गंगा नदी में प्रवाहित करने की घटनाएं सामने आई हैं। बता दें, पुलिस घाटों पर घूम-घूम कर प्रचार कर रही है कि कोई भी शवों को नदी में न प्रवाहित करे। गाजीपुर में पुलिस अधिकारी ऐलान कर रहे हैं- कृपया शवों को गंगा नदी में प्रवाहित न करें और उनका अंतिम संस्कार करें। पुलिस अधिकारी घाटों पर ऐलान कर रहे हैं कि अगर कोई अंतिम संस्कार करने में सक्षम नहीं है तो वो उन्हें सूचित करे और पुलिस अंतिम संस्कार की व्यवस्था करेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+