गाजीपुर: नए साल की पार्टी में रिश्तेदार ने 4 दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, फिर छत से फेंका
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि बिहार से आए रिश्तेदार के बेटे ने अपने चार दोस्तों के साथ किशोरी के हाथ-पांव बांधकर गैंगरेप किया। पीड़िता द्वारा विरोध करने और घटना के बारे में पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे पीटा और छत से नीचे आंगन में फेंक दिया। वहीं, घटना के बाद पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, मामला गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बता दें कि बिहार से कुछ रिश्तेदार एक परिवार में आए थे। बुधवार रात घर में नए साल की पार्टी हुई। सभी को नाच गाने में व्यस्त देख रात एक बजे बिहार से आए युवक ने रिश्तेदार की बेटी को छत पर बुलाया। रिश्तेदार होने के चलते किशोरी अकेले ही छत पर मिलने चली गई। युवक ने अपने चार दोस्तों को भी छत पर बुला लिया औऱ किशोरी से अश्लील हरकतें करने लगे। किशोरी ने विरोध किया तो हाथ-पांव बांधकर रेप किया।
छत पर दो घंटे हैवानियत के बाद पांचों ने किशोरी को मुंह नहीं खोलने के लिए धमकाया। धमकी से बेपरवाह किशोरी ने शिकायत की बात कही तो पांचों ने उसे छत से आंगन में फेंक दिया। किशोरी की चीख सुनकर परिजन बाहर आए और उसकी हालत देख चौंक पड़े। मौका पाकर पांचों आरोपी भाग निकले। पीड़िता के दादा ने पुलिस को घटना की सूचना दी और पांचों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। एसपीआरए चंद्रप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में तीन नाबालिग किशोर हैं।












Click it and Unblock the Notifications