UP: 'मान जाओ बेटी...' चिल्लाता रहा पिता, लेकिन नहीं पसीजा लाडली का दिल, हाथ जोड़कर गंगा में लगा दी छलांग
UP Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक घटना घटी। किसी बात से नाराज होकर एक बेटी अपने पिता की आंखों के सामने गंगा नदी में छलांग लगा दी।
बेटी को गंगा नदी में छलांग लगाता देख पिता उसे रोकने की गुहार लगाता रहा लेकिन वह पिता की बात नहीं मानी और हाथ जोड़कर गंगा नदी में कूद गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुल पर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों द्वारा तरह-तरह की बात की जाती रही।

वहीं गंगा नदी में छात्रा के कूदने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। देर शाम तक तलाश की जाती रही लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार को भी गोताखोर छात्रा को खोजने में जुटे हुए हैं। वहीं इस घटना के बाद छात्रा के परिवार में मातम पसरा है।
मां को कागज थमाकर निकली थी बाहर
दरअसल, गाजीपुर जनपद के जमानिया कोतवाली के सब्बलपुर खुर्द के रहने वाले संतोष उपाध्याय द्वारा बताया गया कि गुरुवार को सायं काल आवश्यक काम से बाजार की तरफ गए थे।
उन्होंने कहा कि काम से लौटकर जब वह अपने घर पहुंचे तो उनकी पत्नी ने उन्हें एक कागज का टुकड़ा तुम आया और कहा कि यह कागज का टुकड़ा बड़ी बेटी शालू उपाध्याय ने दिया है। पिता ने जब कागज खोला तो उसमें गाजीपुर जाने की बात लिखी गई थी।
उसके बाद पिता को किसी अनहोनी की आशंका हुई और वह बाइक लेकर तुरंत अपनी पुत्री की तलाश में निकल पड़े। बेटी को तलाशते हुए वे सायं काल अब्दुल हमीद सेतु पर पहुंचे इस दौरान उनकी बेटी शालू सेतु पर मौजूद थी। पिता के पहुंचने के बाद बेटी गंगा नदी में छलांग लगाने के लिए बढ़ी।
इस बीच पिता चिल्लाते हुए उसे रोकने लगे लेकिन वह पिता की बात को अनसुनी करते हुए हाथ जोड़कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। बेटी के गंगा नदी में छलांग लगाने के बाद सेतु पर पिता को रोते बिलखते देख वहां पर काफी भीड़ एकत्र हो गई।
इस बारे में रजागंज चौकी प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद द्वारा बताया गया कि गुरुवार को देर शाम बीए तृतीय वर्ष की छात्रा के गंगा नदी में कूदने की सूचना मिली थी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications