बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने गाजीपुर पहुंचे सीएम योगी, 182 परिवारों में राहत सामग्री का किया वितरण

गाजीपुर, 13 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी शुक्रवार (13 अगस्त) को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने गाजीपुर पहुंचे। सीएम ने गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इससे पहले गाजीपुर जिले के गहमर में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान सीएम योगी ने सभा में बाढ़ पीड़ितों के हित के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों से अवगत कराते हुए तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि सरकार के सभी प्रयास बाढ़ पीड़ितों के लिए किए जा रहे हैं।

Recommended Video

    Flood: UP-Bihar में बाढ़ से हाहाकार, 1200 गांव पानी मे घिरे, लोग पलायन को मजबूर | वनइंडिया हिंदी
    CM Yogi reached Ghazipur to visit flood affected areas

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा से अतिरिक्त जल छोड़ने के कारण यमुना चंबल बेतवा नदी में अत्यधिक जल प्रवाह के कारण बाढ़ से लगभग 24 ज़िले प्रभावित हुए हैं। 600 से अधिक गांवों पर इसका असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि गाज़ीपुर में गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ से लगभग 32 राजस्व गांव प्रभावित हैं। लगभग 1.5 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। बताया कि मैंने राहत कार्यों की समीक्षा की है। युद्धस्तर पर कार्य चल रहे हैं। हर प्रभावित गांव में नाव, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ लगाने की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।

    बता दें, सीएम योगी सुबह 10.20 बजे गहमर पहुंचे थे। सवा ग्यारह बजे सीएम गाजीपुर से बलिया के लिए रवाना हो गए। बलिया में भी सीएम योगी बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों का 11.40 बजे वे बलिया के देवरिया गांव में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। 11.50 बजे नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात व राहत सामग्री का वितरण के बाद एक बजे तक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों संग बैठक करेंगे। 1.15 बजे तक मीडिया ब्रीफिंग कर वापस रवाना हो जाएंगे। बलिया में सीएम के आगमन के मद्देनजर सदर तहसील के देवरिया गांव में हेलीपैड बनाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+