Ghaziabad: महिला ने 2 बच्चों की हत्या के बाद किया सुसाइड, मचा हड़कंप

गाजियाबाद, 19 जुलाई: यूपी के गाजियाबाद में एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया। महिला का शव फांसी लटका मिला, जबकि बच्चों की गला दबाकर हत्या की गई थी। घटना से कालोनी में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

woman hangs herself after murdered her two children in ghaziabad

आठ साल पहले की थी लव मैरिज

मामला गाजियाबाद के लोनी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से शामली के रहने वाले अरविंद गाजियाबाद में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने करीब आठ साल पहले प्रिया मलिक से लव मैरिज की थी। अरविंद बॉर्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में रहते हैं। अरविंद के दो बच्चे थे, पांच साल की बेटी और 40 दिन का बेटा।

बच्चों की गला दबाकर हत्या के बाद प्रिया ने लगाई फांसी

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह अरविंद मलिक दूध लेने के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान पत्नी प्रिया ने अपनी 5 वर्षीय बेटी और 40 दिन के बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। जब अरविंद वापस लौटे को घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों की मानें तो पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। माना जा रहा है कि इसी के चलते प्रिया ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। बहरहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+