कोरोना संक्रमित हुए केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, खुद Tweet कर दी जानकारी
कोरोना संक्रमित हुए केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, खुद Tweet कर दी जानकारी
गाजियाबाद, 04 जनवरी: केंद्र सरकार में भारी उद्योग मंत्री व चंदौली से सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बारे में खुद महेंद्र नाथ पांडेय ने ट्वीट कर जानकारी दी है। पांडेय ने बताया कि पिछले दो दिनों से मैं अस्वस्थ था, जिसके चलते मैंने अपनी कोरोना की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बता दें, इस वक्त वो यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी में भर्ती हैं।
Recommended Video

केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कोरोना पॉटिजिव आने के बाद सभी से अनुरोध किया है कि जो भी लोग मेरे संपर्क में गत पिछले दिनों में आयें हैं अपना ध्यान रखें और आवश्यकता अनुसार जांच करायें। वहीं, महेंद्र नाथ पांडेट के कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद कार्यालय में दी है। वहीं, उनकी खून की जांच की गई है, जिसमें कोविड-19 इंफेक्शन मार्कर की वैल्यू बढ़ी हुई पाई गई है।
यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकिस्ता अधीक्षक डॉ. अनुज अग्रवाल ने बताया कि 64 वर्षीय डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को पिछले तीन दिन से बुखार, सर्दी, खांसी, गले में खराश, सीने में बाईं तरफ दर्द होने पर रात 2:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका कोरोना प्रोटोकॉल के तहत इलाज शुरू कर दिया गया है। इस वक्त वो कोविड आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
उनका इलाज रेस्पिरेट्री एवं क्रिटिकल केयर टीम के वरिष्ठ डॉक्टर आर.के मणि, डॉ केके पांडे, डॉ अर्जुन खन्ना एवं डॉ अंकित सिन्हा, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ सुमंतो चटर्जी, फिजिशियन डॉ एपी सिंह कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी सघन निगरानी की जा रही है और उनकी हालत अभी स्थिर है।












Click it and Unblock the Notifications