गाजियाबाद: फ्लैट में आग लगने से तीन लोगों की जलकर मौत, सीएम योगी ने दिए मदद के निर्देश

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में मंगलवार की शाम एक फ्लैट में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकम टीम ने जब फ्लैट के अंदर जाकर देखा तो एक महिला समेत तीन लोगों के शव जली हुई अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जीडीए द्वारा बनाई जा रही थी बिल्डिंग

जीडीए द्वारा बनाई जा रही थी बिल्डिंग

घटना गाजियाबाद के थाना विजय नगर इलाके की प्रताप विहार कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार, बच्चू सिंह अपनी पत्नी शकुंतला, छोटे भाई राम नारायण और तीन बच्चों के साथ फ्लैट नंबर 107 में रह रहे थे। बिल्डिंग जीडीए के द्वारा बनाई जा रही है और अभी पूरी इमारत खाली है। बच्चू सिंह जीडीए में सुपरवाइजर था, जिसके कारण अभी इस फ्लैट में रहने की अनुमति उसे मिली हुई थी। हादसे के वक्त बच्चू सिंह के बच्चे उस समय घर पर नहीं थे।

फ्लैट में जली हुई अवस्था में मिले शव

फ्लैट में जली हुई अवस्था में मिले शव

एसपी सिटी मनीष मिश्रा ने बताया कि बताया कि पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि प्रताप विहार के एच ब्लॉक की 10 मंजिला इमारत के फ्लैट नंबर 107 में आग लगी है। दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची अंदर देखा तो बच्चू सिंह उनकी पत्नी शकुंतला और भाई राम नारायण के जली हुई अवस्था में शव पड़े हए थे। फिलहाल, तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा चुकी है।

सीएम ने दिए मदद के निर्देश

सीएम ने दिए मदद के निर्देश


सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है। साथ ही गाजियाबाद जिलाधिकारी को पीड़ित परिवार को प्रशासनिक मदद दिए जाने के दिए निर्देश गए हैं। जिलाधिकारी ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से घटना को लेकर रिपोर्ट मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+