गाजियाबाद: उधार पैसे वापस मांगने पर 12वीं के छात्र को दोस्तों ने मारा चाकू, मौत

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में 12वीं के एक छात्र की उसके ही साथ में पढ़ने वाले छात्रों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। घटना गाजियाबाद के नेहरू नगर की है।

student of class 12th murdered for 1200 rupees in ghaziabad

1200 रुपए वापस मांगने पर विवाद

जानकारी के मुताबिक, सरस्वती विद्या मंदिर के 12वीं के छात्र राहुल (17) ने एक सहपाठी को 1200 रुपए उधार दिए थे। राहुल उससे पैसे वापस मांग रहा था। बुधवार की शाम को नेहरू पार्क में दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद होने लगा, जिसके बाद राहुल ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया। गुस्से में आरोपी ने बैग से चाकू निकालकर हमला कर दिया।

चाकू से किए वार, अस्पताल में मौत

छात्र ने राहुल पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। राहुल घायल होकर वहीं गिर गया। हालात बिगड़ने पर आरोपियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने खुद ही राहुल को गणेश अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। राहुल के पिता ने उसके चार नाबालिग साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+