गाजियाबाद: ऑटो में जा रही स्नैपडील की आईटी इंजीनियर किडनैप, गलत रास्ते पर ले गया ड्राइवर
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश का जिला गाजियाबाद क्राइम ग्राफ में देश के बड़े-बड़े शहरों को पीछे छोड़ चुका है। वैसे भी महिलाओं के लिए असुरक्ष्िात माने जाने वाले दिल्ली-एनसीआर में हुई यह ताजा घटना सोचने पर मजबूर कर चुकी है कि क्या यहां सच में बेटियां सेफ नहीं हैं। वैशाली मेट्रो स्टेशन से घर के लिए ऑटो में जा रही ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील में बतौर इंजीनियर काम करने वाली दीप्ति रहस्यमय परिस्िथतियों में लापता हो गई है।
वो गुड़गाव ऑफिस से घर लौट रही थी। दीप्ति का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। युवती को तलाश करने के लिए पुलिस ने कई टीम बनाई हैं। उसने अंतिम बार अपने पिता को फोन किया था और कहा था कि ''पापा ऑटो वाला गलत रास्ते से ले जा रहा है... मुझे बचा लो''। जानकारी के मुताबिक गुडगांव की एक कंपनी में इंजीनियर दीप्ती शरण रोजाना की तरह बुधवार को भी वैशाली मेट्रो स्टेशन पर उतरी और एक अन्य लड़की के साथ ऑटो में घर जाने के लिए सवार हो गई।उसके कुछ देर बाद हिंडन नदी के पास पहुंच कर उसने अपने पिता को फोन किया था। उधर, गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक ऑटो में दो लडकियां सवार थी, जिनमे से एक को ऑटो वाले ने चाकू दिखा कर जबरदस्ती रास्ते में उतार दिया था। उसके बाद वह दीप्ती को लेकर कहां गया किसी को कुछ पता नहीं है।
32 घंटे से ज्यादा हो गया वक्त पर कोई सुराग नहीं
दीप्ती शरण को गायाब हुए 32 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन पुलिस के पास अभी तक कोई सुराग नहीं है। तलाश में करीब 100 पुलिसवालों को टीम बनाकर लगाया गया है। लड़की के घर वाले किसी अनहोनी की अंशांका डरे हुए हैं।
अभी तक पुलिस यह भी पता नहीं लगा सकी कि जिस लड़की को रास्ते में उतारा गया था, वो लड़की कौन है? अगर वह लड़की पुलिस को मिल जाए तो ऑटोवाले का हुलिया पुलिस को मिल सकता है। और दीप्ती का सुराग लगाने में भी आसानी होगी।
राजनगर एक्सटेंशन था अंतिम लोकेशन
पुलिस को दीप्ती शरण के मोबाइल की आखिरी लोकेशन आरडीसी और राजनगर एक्सटेंशन के आसपास मिली है। इस मामले में FIR दर्ज कराने के बाद दीप्ति के परिजनों और बीजेपी नेताओं ने गुरुवार को सिहानी गेट थाने का घेराव भी किया। सिहानी गेट एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया तीन टीमें तलाश में जुटी हुई है। राजनगर एक्सटेंशन के पास ऑटो वालों से भी पूछताछ की जा रही है।
स्नैपडील के फाउंडर ने दिल्ली पुलिस से मांगी मदद
स्नैपडील के फाउंडर कृणाल ने दिल्ली पुलिस से मांगी मदद मांगी है। कुणाल ने एक ट्वीट कर लिखा है कि वे और स्नैपडील के इम्प्लॉई अपनी साथी के किडनैप हो जाने की घटना से काफी परेशान हैं।
हम सभी उसके सेफ होने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा है कि वे दीप्ति की तलाश के लिए पुलिस और अन्य अथॉरिटी को पूरा सहयोग करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications