गाजियाबाद: 8 महीने के बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों की लूट, बदमाशों ने महिलाओं से भी की बदसलूकी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में लागतार हो रही अपराधिक वारदातों ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेखौफ बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला यूपी के गाजियाबाद का है। थाना कविनगर क्षेत्र के चिरंजीव विहार इलाके में देर रात घर में घुसकर लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने 8 लोगों के परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बना डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने 8 महीने के बच्चे को गन पॉइंट पर लेकर इस वारदात को किया। साथ ही महिलाओं से भी बदसलूकी की गई।

Recommended Video

      गाजियाबाद: 8 महीने के बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों की लूट, बदमाशों ने महिलाओं से भी की बदसलूकी
      robbery in ghaziabad house by taking toddler on gunpoint

      8 महीने के बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर लूट

      परिवार के लोगों द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने 3 लोगों के साथ मारपीट भी की। बदमाश लाखों के जेवरों के साथ नगदी भी लेकर फरार हो गए। परिवार के लोगों की मानें तो करीब रात 1:30 बजे 6 बदमाश घर में रसोई की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे, जिसके बाद बंदूक की नोंक पर उन लोगों ने मारपीट की और फिर 8 महीने के बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर कर इस घटना को अंजाम दिया।

      पुलिस कर रही मामले की जांच

      इस पूरे मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आठ लाख के गहने और एक लाख रुपए नकद लूटे गए हैं। उन्‍होंने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। ऐसे में आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वारदात को अंजाम देने वाले 5-6 हथियारबंद लोग थे। बता दें, पीड़ितों ने वारदात में किसी दूर केे रिश्तेदार होने का शक जाहिर किया है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी ने कहा कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+