गाजियाबाद के अस्पताल में आम आदमी की तरह पहुंचे पीएम मोदी के भाई, करवाया डायलिसिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी काफी वक्त से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में गुरुवार सुबह गाजियाबाद के संजय नगर में स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में उनका डायलिसिस किया गया। फिलहाल उनकी तबीयत सही बताई जा रही।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी के भाई को हफ्ते में दो बार डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। गुरुवार सुबह वो बिना किसी प्रोटोकॉल और आधिकारिक कार्यक्रम के एक सामान्य मरीज के रूप में अस्पताल आए और डॉक्टरी सलाह ली। इसके बाद उनके डायलिसिस की प्रक्रिया पूरी की गई।

Prahlad Modi

मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) विनोद चंद पांडे ने बताया कि प्रह्लाद मोदी का सफलतापूर्वक ब्लड डायलिसिस किया गया। उनके आने के बाद अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए थे। डायलिसिस के बाद वो चले गए।

व्यापारियों ने किया स्वागत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रह्लाद मोदी प्रताप विहार में अपने दोस्त के घर रुके और गाजियाबाद के एडीएम (सिटी) गंभीर सिंह से मिले, जो परिवार के दूर के रिश्तेदार हैं। इसके अलावा शहर के व्यापारियों और उद्योगपतियों ने भी उनका स्वागत किया।

क्या होती है डायलिसिस?
किडनी का मुख्य काम ब्लड को फिल्टर करना होता है। जब इंसान की दोनों किडनी खराब हो जाती है, तो शरीर के अंदर ब्लड फिल्टर नहीं होता। ऐसे में मशीन के द्वारा खून को साफ किया जाता है। इसी प्रक्रिया को डायलिसिस कहते हैं। इसमें इंसान के खून को निकालकर मशीन में भेजा जाता है, फिर इंसानी शरीर के अंदर डाल दिया जाता है। ये प्रक्रिया रीयल टाइम आधार पर होती है यानी जिस वक्त खून निकलता है, उसी वक्त खून अंदर फिल्टर होकर जाता रहता है।

क्या करते हैं प्रह्लाद मोदी?
नरेंद्र मोदी पांच भाई-बहन हैं। जिसमें प्रह्लाद चौथे नंबर पर हैं। वो पीएम मोदी से दो साल छोटे हैं। वो राजनीति से दूरी बनाए रखते हैं। उनकी अहमदाबाद में किराने की दुकान है। इसके अलावा उनका एक टायर शोरूम भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+