'जो लोग बजरंगबली और भगवान राम को मानते हैं वो यहीं रहेंगे', लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा
'जो लोग बजरंगबली और भगवान राम को मानते हैं वो यही रहेंगे', लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा
गाजियाबाद, 10 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शुरू होने के साथ ही लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर द्वारा दिए एक बयान चर्चाओं में आ गया है। दरअसल, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा, 'जो लोग बजरंगबली और भगवान राम को मानते हैं वो यहां रहेंगे।' इससे पहले भी नंदकिशोर गुर्जर नारा दिया था कि 'लोनी में न अली, न बाहुबली, लोनी मे सिर्फ बजरंगबली'। जिसपर चुनाव आयोग द्वारा उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था।

तो वहीं, अब नंद किशोर गुर्जर ने कहा, 'जो लोग बजरंगबली और भगवान राम को मानते हैं वो यहां रहेंगे।' उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि "पिछले पांच वर्षों में किए गए कार्यों के आधार पर मतदाता मुझ पर विश्वास करेंगे। लोनी अपराध राजधानी हुआ करती थी, लेकिन हमने इसे अपराध मुक्त बना दिया।' नंद किशोर गुर्जर ने यह भी कहा कि सत्ता में आने पर उन्हें किसी मंत्री पद की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं सत्ता में आने पर किसी मंत्री पद की उम्मीद नहीं कर रहा हूं।'
लोनी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। उनका मुकाबला रालोद के मदन भैया (62) से है। नंद किशोर गुर्जर ने 2017 में बसपा के जाकिर अली और रालोद के मदन भैया को हराया था। लोनी विधानसभा सीट के सामाजिक समीकरणों की बात करें तो इस इलाके में करीब साढ़े चार लाख मतदाता हैं। इस विधानसभा सीट की गिनती मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा सीट में होती है। इस विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम तय करने में गुर्जर, ब्राह्मण, त्यागी मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में दलित, वैश्य गढ़वाली, पूर्वांचली मतदाता भी अच्छी संख्या में हैं।












Click it and Unblock the Notifications