गाजियाबाद: कोरोना पॉजिटिव एमसीडी कर्मचारी ने लगाई फांसी, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एमसीडी के कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, दिल्ली एमसीडी में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे व्यक्ति को जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव बताया गया, जिससे वह तनाव में आ गया। बुधवार को उसने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद से पूरे दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। परिजनों का दावा है कि शख्स की रिपोर्ट निगेटिव थी। डॉक्टरों ने उन्हें गलत जानकारी दी थी। परिवार वालों का आरोप है कि कर्मचारी की मौत के पीछे स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों की लापरवाही है।
Recommended Video

हाई ब्लड प्रेशर की वजह से करवाया गया था टेस्ट
गाजियाबाद के लोनी में रहने वाले व्यक्ति दिल्ली एमसीडी में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे। पिछले 3 महीनों से लगातार वह कोविड-19 के लिए काम कर रहे थे। रविवार को जब वह नौकरी पर गए तो उनका ब्लड प्रेशर हाई था। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें कोरोना टेस्ट के लिए भेजा। सोमवार को शख्स की पत्नी रिपोर्ट लेने पहुंची तो स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों ने रिपोर्ट देने से साफ मना कर दिया और कहा कि आप की भी जांच की जाएगी। मृतक की पत्नी की जांच के बाद पता लगा कि वह कोरोना नेगेटिव हैं, लेकिन उनके पति की रिपोर्ट देने से साफ इनकार कर दिया।
तनाव में आकर लगाई फांसी
पत्नी को बताया गया कि उनके पति की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके बाद महिला वहां से वापस आ गई। महिला ने अपने पति को जानकारी दी, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गए और बुधवार सुबह उन्होंने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनको गलत जानकारी दी थी, जिससे वो मानसिक तनाव में आ गए और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवारवालों का आरोप है कि उनकी मौत के पीछे स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों की लापरवाही है।


Click it and Unblock the Notifications
