गाजियाबाद: कोरोना के खौफ के बीच कुत्तों के मरने से दहशत, 3 दिन में 6 कुत्तों की गई जान

गाजियाबाद। जब पूरा देश कोरोना के खौफ में है और जानवरों तक में कोरोना संक्रमण की बातें सामने आ रही है, ऐसे में गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में रहस्यमय तरीके से आवारा कुत्तों की मौत और उनके बीमार होने के चलते इलाके के लोग दहशत में है। इस इलाके में लगातार 6 कुत्तों की मौत होने और कुछ के बीमार होने की बात लोग बता रहे हैं। लेकिन इसके पीछे क्या वजह है और अचानक कैसे कुत्तों की मौत और उनके बुरी तरह बीमार होने की घटनाएं सामने आ रही है यह सवाल यहां लोगों के मन मे कई आशंकाएं पैदा कर रहा है।

many dogs died in ghaziabad

कुत्तों के मौत की वजह अभी साफ नहीं

घटना की जानकारी स्थानीय लोगो ने डॉग हेल्थ केयर से जुड़े एनजीओ और गाजियाबाद नगर निगम को दी। जिसके बाद नगर निगम की गाड़ी भी इलाके में पहुंची और यहां से मर चुके कुत्ते के शव और दो बीमार कुत्तों को यहां से हटाया गया। यहां कुत्तों के लिए काम करने वाली संस्था (pfa) से जुड़े कर्मचारी के अनुसार, कुत्तों को क्या हुआ है यह कह पाना अभी मुश्किल है।

जहर देकर मारने की भी आशंका

इन कुत्तों को इलाज के लिए यहां से ले जाया जा रहा है। इनका ब्लड सैंपल लिया जाएगा और इसके बाद ही इस घटना कि वजह और कुत्तों को हो रही बीमारी का पता चल पाएगा। कुछ लोग कुत्तों को खाने में जहर जैसी चीज दिए जाने की आशंका भी जता रहे हैं। यहां मौजूद इलाके के लोगों का कहना है कि अचानक ही एकदम सही कुत्ते भी बीमार हो जाते हैं। तीन कुत्तों की अब तक मौत भी हो चुकी है। घटना की जो भी वजह है उसकी जांच होनी चाहिए और वजह सामने आनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+