गाजियाबाद पुलिस से महिला ने की शिकायत, बोली- पति नहीं बनने देता मां, कहता है...

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल यहां एक महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका पति उसे मां नहीं बनने दे रहा। क्योंकि इससे उसकी सुंदरता पर असर पड़ेगा। इतना ही नहीं महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

man not letting wife to be pregnant

2015 में हुई थी इंटरकास्ट मैरिज
मामला गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। महिला ने एसएसपी ऑफिस में दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। उसकी शादी इंटरकास्ट थी। हालांकि इसमें परिवार उसके साथ था। इस दौरान पति ने घर जमाई बनने की बात कही और परिवार को बचाने के लिए मायके वाले मान गए। इसके बाद वह पति के साथ कविनगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में आकर रहने लगी।

चार बार करवाया गर्भपात
महिला का आरोप है कि बीते पांच साल में वह 4 बार गर्भवती हुई, लेकिन उसका गर्भपात करवा दिया गया। महिला का कहना है कि पति कहता है कि अगर वह एक बार मां बन गई तो उसकी सारी सुंदरता समाप्त हो जाएगी, फिर वह उसके साथ कैसे रह पाएगा। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसके पिता से बिल्डर कार्य के लिए रुपए मांगे, नहीं मिलने पर उसके साथ मारपीट की गई। यहां तक की पति ने उसे धमकाने के लिए पिस्टल तक ले ली है। वहीं, एसएसपी ने इस मामले की जांच कविनगर थाने को सौंपी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+