लोनी MLA नंद किशोर गुर्जर ने अफसरों को दी चेतावनी, 'मीट की दुकानें कराएं बंद नहीं तो यहां रह नहीं पाएंगे'
लोनी MLA नंद किशोर गुर्जर ने अफसरों को दी चेतावनी, 'मीट की दुकानें कराएं बंद नहीं तो यहां रह नहीं पाएंगे'
गाजियाबाद, 12 मार्च: लोनी सीट से दोबारा जीत दर्ज कराने के बाद नंद किशोर गुर्जर के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। नंद किशोर गुर्जर ने इलाके में चल रही सभी मांस की दुकानों को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए है। इतना ही नहीं, उन्होंने सभी अधिकारियों से बिना देरी इन दुकानों को तुरंत बंद कराने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि लोनी में राम राज्य है और राम राज्य में मांस की दुकानें नहीं चल सकती हैं।

दरअसल, चुनाव से पहले से यहां पर पशुओं की कटाई अवैध तरीके से शुरू होने का मामला सामने आया था। इस पर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर अब अधिकारियों को ही चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वो मांस-मीट की दुकान को बंद कराने की बात करते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नंद किशोर गुर्जर शुक्रवार दोपहर लोनी तिराहे के पास दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे।
इस दौरान लोगों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी में कुछ अधिकारी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ सांठगांठ कर अवैध रूप से मांस की दुकानें चलवा रहे हैं, जबकि लोनी में ऑर्डिनेंस एक्ट के तहत किसी भी तरह की मीट-मांस की दुकानें व ढाबा आदि नहीं खोला जा सकता। उन्होंने अविलंब मांस की सभी दुकानों को बंद करने तथा अवैध रूप से दुकानें खोलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
कहा कि अधिकारी सुन लें लोनी में किसी के भी संरक्षण में मांस और मीट की दुकान चल रही है तो उसे तुरंत बंद कर दें अन्यथा वो अधिकारी लोनी में नहीं रह पाएगा। लोनी में मांस कटान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोनी में सिर्फ दूध और घी की नदियां बहेंगी। गौसंरक्षण और संवर्धन होगा।












Click it and Unblock the Notifications