शहीद विनोद कुमार की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, 9 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
Ghaziabad news, गाजियाबाद। जम्मू कश्मीर में आंतकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए विनोद कुमार की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ शहीद का कस्बा पतला स्थित आईटीआई कॉलेज मैदान में अंतिम संस्कार किया गया। 9 साल के बेटे अंश ने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगते रहे।

कुपवाड़ा में शहीद हुए विनोद कुमार
कस्बा पतला निवासी सीआरपीएफ के जवान विनोद कुमार जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आंतकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उनके शहीद होने की सूचना शनिवार को परिजनों का मिली थी, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। शनिवार देर शाम विनोद कुमार का पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित सीआईएसफ मुख्यालय में लाया गया।

9 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
रविवार सुबह शहीद विनोद कुमार के पार्थिव शरीर को पतला लाया गया। शहीद के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए रविवार सुबह से लोग मुरादनगर से लेकर निवाड़ी पुल तक खड़े थे। सीआईएसएफ की गाड़ी पार्थिव शरीर को लेकर पहले शहीद के घर पहुंची। इसके बाद शहीद की अंतिम यात्रा उनके घर से शुरु होकर कस्बा पतला स्थित आईटीआई कॉलेज मैदान पर पहुंची। यहां पूरे राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई, जिसके बाद विनोद के बेटे अंश ने चिता को मुखाग्नि दी।

अंतिम यात्रा में मौजूद रहे ये लोग
अंतिम यात्रा में केन्द्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अतुल गर्ग, साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा, मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच आदि मौजूद रहे।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications