शादी से पहले लड़के का क्राइम रिकॉर्ड चेक कर रही लड़कियां, पुलिस से ले रहीं जानकारी

Ghaziabad गाजियाबाद। शादी से पहले लड़के और लड़कियों की जन्मकुंडली का मिलाकर रिश्तों को तय किया जाता था। लेकिन अब लड़कियों में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लड़कियां अपने होने वाले लाइफ पार्टनर के बारे में पुलिस से जानकारी ले रही हैं। लड़कियां जानना चाहती हैं कि उनका लाइफ पार्टनर कैसा है, कहीं उसका आचरण गलत तो नहीं।

girls are seeking boy information before marriage in Ghaziabad

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में आए प्रार्थना पत्र
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में पुलिस के पास ऐसे करीब 10 से ज्यादा प्रार्थना पत्र आ चुके है। इन प्रार्थना पत्रों के माध्यम से पुलिस से लड़कियां अपने लाइफ पार्टनर के बारे में जानकारी कर रही हैं। लड़कियां जानना चाहती हैं कि उनका लाइफ पार्टनर कैसा है, कहीं उसका व्यवहार कैसा है। इन प्रार्थना पत्रों के जरिए लड़कियां अपने होने वाले लाइफ पार्टनर के बारे में सब कुछ जानना चाहती हैं।

इस बारे में प्रार्थना पत्र देने वाली लड़किया क्या कहती है
इस तरह की जानकारी के लिए पुलिस को अपना प्रार्थना पत्र देने वाली लड़की का कहना है कि शादी से पहले यदि वह अपने जीवन साथी के बारे में जानकारी कर रही हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। ऐसा करने से आगे चलकर रिश्तों में किसी तरह की खटास पैदा नहीं होगी। फैमिली बैकग्राउंड पहले से सही पता चल जाएगा तो आगे सब सही रहेगा। दोनों पक्षों को किसी तरह की एक दूसरे से शिकायत नहीं रहेगी।

एसपी सिटी ने कहा नहीं दी जा सकती डिटेल
इस मामले में गाजियाबाद के एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि प्रार्थना पत्र के जरिए थर्ड पार्टी को डिटेल नहीं दी जा सकती। इस तरह की जानकारी देने से पहले अनुमति की जरूरत होती है। इस मामले में प्रार्थना पत्र देकर जानकारी मांगने वाली लड़कियों को समझाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+