गाजियाबादः भीषण सड़क हादसा, काम कर घर लौट रहे 5 लोगों की मौत

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे 58 पर तेज रफ्तार का कहर उस वक्त सामने आया। जब रविवार की देर रात एक तेज गति वाले वाहन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रौंद डाला । इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली में 8 लोग सवार थे, जिनमें से 5 पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जैसे ही यह भयानक हादसा हुआ तो इलाके में चीख-पुकार मच गई । सड़क पर चल रहे अन्य वाहन भी थम गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

ghaziabad road accident 5 people died

सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में लोगों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । बताया जा रहा है कि इस ट्रैक्टर ट्रॉली में सभी 7 लोग मजदूर थे और एक ट्रैक्टर चालक था। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 58 पर हाई स्पीड ट्रेन और सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।

सड़क के किनारे बिजली के खंबे और केबल बिछाने वाले 7 मजदूर रविवार की रात अपना काम करने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में साहिबाबाद गोदाम पर आ रहे थे । वर्धमान पुरम चौकी के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी गई । जिसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे सभी 7 मजदूर और ट्रॉली के नीचे दब गए । जिनमें से 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि अन्य 2 मजदूर और एक ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि हादसे में मृत और घायल मजदूर के तौर पर काम करते थे। आधी रात को मुरादनगर इलाके में यह हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक साहिबाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सभी मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: युवक के अपहरण की कोशिश कर रहे बदमाशों से भिड़े लोग, बीच सड़क पर हुई फाइट का अंजाम देखिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+