VIDEO: युवक के अपहरण की कोशिश कर रहे बदमाशों से भिड़े लोग, बीच सड़क पर हुई फाइट का अंजाम देखिए
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत आवास विकास इलाके में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान एक पक्ष के युवक को दबंग जबरदस्ती उसे अपने कार में बिठाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आवास विकास नंबर 3 इलाके में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को मारपीट के बाद अपनी कार में डालकर अपहरण करने का प्रयास किया। मारपीट के दौरान एक पक्ष जब दूसरे पक्ष के एक युवक को कार में खींच रहा था तो इलाके के लोगों ने उनको दौड़ाया और अपहरण कर रहे युवक को अपहर्ताओं से बचा लिया। इस दौरान मौके पर कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से दो-दो युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे घटना की पूछताछ में जुटी हुई है। वहीं पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाया। एसपी पश्चिम डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के दो दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। फिलहाल किसी की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच के बाद घटना की स्थिति स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ेंः यूपी: भाजपा विधायक समेत 16 पर सिपाही से मारपीट करने और पेशाब पिलाने की कोशिश का आरोप, केस दर्ज












Click it and Unblock the Notifications