प्रेमी और मंगेतर के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड ने किया नितिन का कत्ल, शव को किचन में फेंककर हुए फरार

Ghaziabad News, गाजियाबाद। 10 फरवरी को वैशाली सेक्टर-4 के प्लॉट नंबर-4/212 के फ्लैट से वैशाली पुलिस ने नितिन चौधरी (26) नाम के शख्स का शव बरामद किया था। इस ब्लाइंड हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, दो आऱोप अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। हत्या के पीछे ब्लैकमेलिंग और त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है।

Recommended Video

      प्रेमी और मंगेतर के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड ने किया नितिन का कत्ल, शव को किचन में फेंककर हुए फरार
      Ghaziabad police reveals Nitin Chaudhary murder case, one accused arrested

      इंदिरापुरम सीओ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी को वैशाली सेक्टर-4 के प्लॉट नंबर-4/212 के फ्लैट से बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। बता कि कमरे का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इस ब्लाइंड मर्डर केस के शीघ्र खुलासे के लिए एसएसपी ने सीओ थर्ड के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की थी। पुलिस की जांच पड़ताल में मृतक की पहचान सिकंदरपुर गांव के नितिन चौधरी के रूप में हुई थी।

      नितिन की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर की छानबीन की। तभी मुखबिर खास ने सूचना दी की इस हत्या कांड का एक आरोपी विनोद कुमार भागने की कोशिश में है। जिसे पुलिस ने शाहदरा दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर विनोद कुमार ने बताया कि मृतक नितिन चौधरी के एक महिला के साथ प्रेम संबंध थे। पुलिस ने बताया कि महिला के नितिन के अलावा विनोद कुमार और कुलविंद्र उर्फ सन्नी उर्फ पुच्ची से शादी की बाते चल रही थी। हालांकि, महिला के मृतक नितिन उर्फ निक्की से करीब 3-4 साल से संबंध थे।

      नितिन चौधरी महिला मित्र को ब्लैकमेलिंग कर धन की मांग करने लगा था, जिसके बारे में महिला ने अपने दूसरे मित्र विनोद व अपने मंगेतर कुलविंद्र के साथ मिलकर नितिन चौधरी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उक्त तीन लोगों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से नितिन को घटनास्थल पर पार्टी करने के बहाने बुलाया गया और मौका पाकर वहीं तीनों ने उसके सिर पर डंडे और लोहे की राड से वार कर हत्या कर दी। शव को वहीं बैड शीट व पर्दे के कपड़े में लपेटकर किचन में फेंककर फरार हो गए।

      फ्लैट में अक्सर होती थी पार्टी
      आसपास के लोगों ने बताया कि इस फ्लैट में यह युवक और उसके कई दोस्त अक्सर आते थे। अक्सर फ्लैट में पार्टी भी होती थी, जो देर रात तक चलती थी। अभी कुछ दिन से फ्लैट बंद था। बंद फ्लैट से बदबू आने के बाद लोगों को शक हुआ तो फ्लैट मालिक से संपर्क की कोशिश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला तो बुधवार को पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने फ्लैट खोला तो अंदर शव मिला था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+