गाजियाबाद में हाईराइज बिल्डिंग के कई फ्लैट में चोरी करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने किया रैकेट का भंडाफोड़

गाजियाबाद में हाईराइज बिल्डिंग में बंद पड़े फ्लैट में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चोर गिरफ्तार। इसके पास से कई लाख के ज्वेलरी भी बरामद की गई है।

thief

गाजियाबाद में हाईराइज बिल्डिंग में स्थित फ्लैट में जिस तरह से चोरी की तमाम घटनाएं सामने आई थीं, उसके बाद गाजियाबाद पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गाजियाबाद पुलिस ने इन चोरियों को अंजाम देने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया है। गाजियाबाद पुलिस की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा हाइराईज सोसाइटियों में बंद फ्लैटों में नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाला एक अंतर्राज्यीय चोर व चोरी का माल खरीदने वाला एक सुनार गिरफ्तार किया गया है। फ्लैटों से चोरी किए गये पीली व सफेद धातु के आभूषण को बरामद किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देते हुए डीसीपी सिटी ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद को यह सफलता हासिल हुई है, गत वर्ष हाई राइज बिल्डिंग में जो फ्लैट हैं उसमे चोरी की वारदात सामने आई थी। यहां कई चोरी की वारदात सामने आई थीं, जिसमे हमने तत्काल मुकदमा दायर किया था, हमारी टीम लगी हुई थी, इस मामले में हमने एक चोर को पकड़ा है, वह हापुड़ का है, उसका नाम साजिद उर्फ सलमान है। उसने पूछताछ में बताया है कि उसने 7-8 चोरियां जनपद गाजियाबाद में की है। इसका विस्तृत आपराधिक रिकॉर्ड है, इसपर नोएडा में गैंगस्टर एक्ट भी लगा है। पूछताछ में उसने बताया है कि जब हाई राइज बिल्डिंग का गार्ड गाड़ियों की नंबर कॉपी करता था, तो यह बिल्डिंग में घुस जाता था, सीढ़ियों के बगल में वह 13-14 मंजिल पर स्थि फ्लैट में वह खिड़की के शीशे खोलकर अंदर घुसता था। वह पहले से ही इन फ्लैट की रेकी करके रखता था। इसके साथ ही हमने पुनीत वर्मा नाम के सोनार को गिरफ्तार किया है, यह हापुड़ का है, इसपर दर्जनभर मुकदमे हैं। विजयनगर थाने में इसपर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। ये लोग सांठगांठ करके इस तरह की घटना को अंजाम देते थे।

लगभग हमको 10 लाख से अधिक का सामान बरामद हुआ है। यह पहले दसों लाख रुपए के माल को गला चुका है, हम इसकी रिकवरी का भी प्रयास करेंगे। पूछताछ में इसने 6 घटनाओं को कबूल किया है। इन 6 घटनाओं में जो माल चोरी हुआ था, उसे बरामद किया गया है। यह चोरी से हाई राइज बिल्डिंग में घुसता था और सीढ़ियों पर चढ़कर बंद फ्लैट में घुसता था। इसके पास काले रंग का पेंचकस था, जिसकी मदद से वह अंदर घुसता था। हो सकता है कि सोसाइटी के कुछ लोग भी इसमे शामिल हो, हम इसकी जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+