Ghaziabad: कपल को आपत्तिजनक हाल में टोकना युवक को पड़ा भारी, दबंगों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Ghaziabad News: गर्लफ्रेंड के साथ स्कूटी पर आपत्तिजनक स्थिति में जा रहे एक लड़के को समझाने की एक शख्स को भारी पड़ गया। स्कूटी सवार युवने अपने दोस्तों के साथ मिलकर समझाने की कोशिश करने वाले युवकी की हत्या कर दी।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साहिबाबद क्षेत्र में एक कपल को आपत्तिजनक हाल में स्कूटी पर जाते देखकर उन्हें टोकना एक शख्स को महंगा पड़ गया। युवक द्वारा टोक जाने से नाराज स्कूटी सवार युवक ने अपने साथियों को कॉल कर बुला लिया और 27 वर्षीय शख्स की ईंट और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में बीए के छह छात्रों को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मृतक शख्स की पहचान विराट मिश्रा के रूप में हुई है वह साहिबाबाद सब्जी मंडी में सुबह मनीम व शाम को जिम ट्रेनर का काम करता था।
यह वारदात साहिबाबाद कोतवाली के सामने एलआर कॉलेज श्याम पार्क के पास की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वारदात 4 मार्च की है इस मामले में बंटी कुमार नाम के एक शख्स ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में बताया, 'मनीष कुमार नाम का एक शख्स, स्कूटी पर एक युवती के साथ जा रहा था। इस दौरान दोनो की हालत आपत्तिजनक थी। यह देखकर विराट मिश्रा ने लड़के को टोक दिया और वहां रहने वाले परिवार का हवाला देते हुए उनसे कहीं और चले जाने के लिए कहा। इस बात को लेकर लड़के से विराट की लड़ाई हो गई।
आरोपी लड़की ने स्कूटी खड़ी कर अपने दोस्तों को मौके पर बुला लिया। लड़के के साथ उसके दोस्तों ने विराट पर लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया। इस दौरान मैंने (बंटी कुमार) बीच-बचाव किया और मिश्रा को बचाने की कोशिश की। लेकिन, उन्होंने मुझे भी बुरी तरह पीटा और बाद में वह सभी मौके से भाग गए। इस हमले में विराट गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि विराट मिश्रा को गाजियाबाद के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां रविवार देर रात उनकी मौत हो गई।
साहिबाबाद पुलिस ने बंटी की तहरीर पर शनिवार को आईपीसी की धारा 147, 323, 307, 506 और 149 के तहत मामला दर्ज किया था। इस बीच विराट मिश्रा की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर में धारा 307 को 302 में बदल दिया। साहिबाबाद एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि हमले में शामिल सभी छह छात्रों मनीष कुमार सिंह (20), गौरव कसाना (22), विपुल कुमार (22), मनीष यादव (22), आकाश कुमार (22) और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Recommended Video

विराट के पिता ने की सख्त कार्रवाई की मांग
विराट मिश्रा के पिता सुदामा मिश्रा ने कहा कि जब हमें सूचना मिली, तो कुछ पड़ोसी और मैं छात्रों की ओर भागे, लेकिन वे अपनी बाइक पर भाग गए। उन्होंने कहा कि विराट हमारे परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य था, क्योंकि मैं कोविड -19 के कारण पिछले दो वर्षों से अस्वस्थ हूं। पिता ने कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। कहा कि मेरे बेटे को सिर्फ इसलिए मार डाला गया, जब उसने छात्रों की ओर से किए जा रहे गलत कामों का विरोध किया।












Click it and Unblock the Notifications