गाजियाबाद: गर्ल्स कॉलेज के सामने गुलाटी मारना पड़ा भारी, Video देख पुलिस ने लगाई अक्ल ठिकाने

गाजियाबाद: गर्ल्स कॉलेज के सामने गुलाटी मारना पड़ा भारी, Video देख पुलिस ने लगाई अक्ल ठिकाने

गाजियाबाद, 08 मई: वीडियो 'रील्स' बनवाने के चक्कर में युवा कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते है। इस चक्कर में इन्हें कभी-कभी हवालात की हवा भी खानी पड़ती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सामने आया है। यहां गर्ल्स कॉलेज के सामने वीडियो रील्स बनाने और लड़कियों को इंप्रेस करने के चक्कर में एक लड़का जेल पहुंच गया। दरअसल, शोहदे का गुलाटी मारते हुए वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसका पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

गर्ल्स कॉलेज के बाहर मारता था गुलाटी

गर्ल्स कॉलेज के बाहर मारता था गुलाटी

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो गाजियाबाद जिले के सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है। पुलिस अक्षीक्षक नगर प्रथम निपुण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार 07 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जो सिहानी गेट थाना क्षेत्र के सुशीला गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर का है। बताया कि लड़कियों की छुट्टी के समय एक लड़का पिछले कई दिनों से गुलाटी मार रहा था। सोसल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने गुलाटी मारने वाले लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद शोहदे को पुलिस ने पकड़ा

वीडियो वायरल होने के बाद शोहदे को पुलिस ने पकड़ा

एसपी सिटी प्रथम ने बताया कि गुलाटी मारने वाले लड़के का नाम दुष्यंत कुमार है, बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल दुष्यंत थाना बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर में रह रहा है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आपतो बता दें कि इस वीडियो को लोकेश राय नाम के एक यूजर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मनचलों के लिए चलाए जाने वाले आपरेशन मजनू जमीनी स्तर पर कैसे धराशाई है इसका अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाइए, सुशीला इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के दौरान ये स्टंट किसी स्टेज पर नही बल्कि छात्राओं के सामने करते हुए रील बनाई है, @missionshaktiup कब कार्यवाई होगी?

क्या है वायरल वीडियो में

17 सेकेंड का वीडियो सुशीला गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर का है। छात्राएं छुट्टी के बाहर घरों को लौट रही हैं। इस दौरान एक लड़का लगातार कलाबाजी दिखा रहा है। बैकग्राउंड में 'कल कॉलेज बंद हो जाएगा, तुम अपने घर को जाओगे' गाना भी चल रहा है। वीडियो से स्पष्ट है कि यह लड़का छात्राओं के सामने जान बूझकर ऐसा कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- सहारनपुर: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, चार लोगों की हुई मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+