पार्किंग को लेकर गाजियाबाद में जमकर हुई मारपीट, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों को पकड़ा

गाजियाबाद में पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया और दोनों तरफ के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Ghaziabad News

Ghaziabad News: गेटेड सोसाइट में पार्किंग को लेकर गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का गाजियाबाद पुलिस संज्ञान लेते इंदिरापुरम पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए।

Recommended Video

    पार्किंग को लेकर गाजियाबाद में जमकर हुई मारपीट,पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को पकड़ा

    इंदिरापुरम पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वायरल हुआ वीडियो 16 मई का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, अभय खंड इलाके में स्थित एक गेटेड सोसाइट की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया।

    धीरे-धीरे विवाद और बढ़ गया और लोग वहां इकट्ठा हो गए हो और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान वहां खड़े किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

    पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में इंदिरापुरम पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कई लोग आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की। लेकिन, कोई रुकने के लिए तैयार नहीं हुआ।

    वायरल वीडियो के मुताबिक, दोनों पक्ष के लोग बेफिक्र दिखे और एक-दूसरे पर हमला करते रहे। इस मामले में इंदिरापुरम थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवको को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय गुलशन त्यागी, 19 वर्षीय उज्जवल उर्फ आशीष त्यागी और 20 वर्षीय कृष सैनी को गिरफ्तार किया गया है।

    गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में दो वीडियो वायरल हुए थे, जो एक ही प्रकरण की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+