कोरोना वायरस को लेकर भाजपा विधायक का बड़ा बयान, कहा- जहां गाय होंगी वहां कोई असर नहीं होगा

गाजियाबाद। एक तरफ जहां कोरोना वायरस पूरी दुनिया में घातक संक्रमण साबित हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस को लेकर भाजपा विधायक ने दावा किया है कि कोरोना वायरस उनकी विधानसभा में नहीं घुस सकता। इसके पीछे का कारण बताते हुए विधायक ने कहा कि लोनी के अंदर गाय की संख्या सबसे ज्यादा है तो कोरोना क्या यहां किसी भी वायरस का असर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जहां गाय होती हैं वहां किसी भी तरह का वायरस नहीं आ सकता।

ghaziabad loni bjp mla nand kishore gurjar statement on coronavirus

इस जानलेवा वायरस को लेकर देश भर में अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस के कई संदिग्ध मरीज पाए गए हैं, जिसके बाद योगी सरकार भी अलर्ट पर है। हालांकि इससे इतर बीजेपी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने दावा किया है कि कोरोना वायरस उनकी विधानसभा में घुस नहीं सकता। उत्तर प्रदेश के लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दावा किया है कि कोरोना या किसी भी तरह का वायरस यहां नहीं घुस सकता है।

इसके अलावा नंदकिशोर ने गाय के अन्य फायदी भी बताए। उन्होंने दावा किया "गाय एक चलता-फिरता डॉक्टर है, जिस घर में गाय होती है वहां किसी को कैंसर नहीं हो सकता।" बता दें कि कोरोना वायरस अब तक 3000 से भी ज्यादा लोगों की जान ले चुका है, जबकि हजारों की संख्या में इससे संक्रमित लोगों की भी पुष्टि हो चुकी है। अब भारत में भी कोरोना की दस्तक ने लोगों में डर पैदा कर दिया है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को समीक्षा बैठक की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+