Ghaziabad: योगी पुलिस का एक और बड़ा एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी 'मोनू चौधरी' ढेर
पुलिस के मुताबिक कुल 2 बदमाश थे, जिसमें से एक फरार हो गया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि मोनू अपनी बहन के घर से जाने के लिए निकला है। सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ हो गई और एक बदमाश ढेर हो गया।

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में 50 हजार का इनामी बदमाश मोनू त्यागी पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि कुख्यात बदमाश अपनी बहन के घर से बाइक पर सवार होकर किसी से मिलने जा रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली और घेराबंदी कर बदमाश को दबोचने का प्रयास किया गया। लेकिन बदमाश की तरफ से फायरिंग कर दी गई और जवाबी कार्रवाई में मोनू को तीन गोलियां लगीं। इस मुठभेड़ में दो पुलिसवालों को भी गोली लगी है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

आतंक का पर्याय बन चुका था मोनू त्यागी
बता दें कि यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधी मोनू उर्फ विशाल ने 23 मई को मोबाइल व्यापारी मुकेश गोयल कि उनके शोरूम के बाहर ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी। वही उससे कुछ दिन पहले नवीन भारद्वाज नाम के बिजली ठेकेदार की भी उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुछ ही दिनों में दो लोगों की सनसनीखेज हत्या कर मोनू त्यागी आतंक का पर्याय बन चुका था। उसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

2 कांस्टेबल भी घायल
वहीं आज पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ बदमाश मुरादनगर गंग नहर के पास देखे गए हैं। खबर मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर कॉम्बिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मोनू त्यागी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस के 2 कांस्टेबल घायल हो गए। वहीं जवाबी फायरिंग में मोनू त्यागी के 3 गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications