Ghaziabad: पॉश सोसाइटी में महिला गार्ड के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप, इलाज के दौरान मौत

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद की एक पॉश सोसाइटी में तैनात 19 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता की मौत हो गई। पीड़िता को इलाज के लिए ग्रेटर नोएजा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, तबीयत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरंज अस्पताल में रेफर कर दिया।

जहां पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और एक आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। बाकि, फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता हायर स्टडी करने के लिए झारखंड से एनसीआर आई थी।

Ghaziabad Crime News

उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि उसे आगे पढ़ा सके। ऐसे वह झारखंड से गाजियाबाद आ गई। यहां क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की सृष्टि हाई राइज सोसाइटी में गार्ड की नौकरी कर ली। लेकिन, उसे क्या पता था कि उसके साथ ऐसा कुछ हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार दोहर सोसाइट में तैनात सुपरवाइजर और दो अन्य गार्डों ने 19 वर्षीय महिला गार्ड को स्टोर रूम में बुलाया। फिर उसके साथ रेप करने की कोशिश। आरोप है कि पीड़िता द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद तीनों आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता की हालत खराब हो जाने पर आरोपी उसे ग्रेटर नोएडा ले गए और यहां एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कर दिया। ताकि, दूसरा जिला होने की वजह से गाजियाबाद पुलिस सही तरीके से जांच न कर पाए। पीड़िता की गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। इस मामले में वेव सिटी एसीपी सलोनी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के मौसी के लड़के द्वारा दी गई तहरीर में आरोपी अजय और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने अपने लिखित बयान और मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी अजय का नाम बताया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है। हालांकि, पीड़िता की मौत की वजह अभी पता नहीं चली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

हायर स्टडी के लिए झारखंड से गाजियाबाद आई थी
खबर के मुताबिक, मृतक लड़की मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह की रहने वाली थी और हायर स्टडी के लिए झारखंड से गाजियाबाद आई थी। क्योंकि, उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और वह 12वीं के बाद अपना पढ़ाई जारी रखना चाहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+