भाकियू नेता राकेश टिकैत को धमकी देने वाला इंजीनियर जितेंद्र गिरफ्तार, इस बात से था नाराज

गाजियाबाद, मई 30: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को धमकी भरे मैसेज भजने वाले शख्स को कौशांबी थाना पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए शख्स का नाम जितेंद्र कुमार है और वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पुलिस ने जितेंद्र के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। बता दें कि वो किसानों के धरने से नाराज था।

Recommended Video

      Farmer Protest: Rakesh Ticket को धमकी देने वाला शख्स दिल्ली से गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
      Engineer Jeetendra arrested for threatening messages to BKU leader Rakesh Tikait

      कौशांबी सीओ अंशु जैन ने बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की तरफ से एक तहरीर प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। जब इसकी विवेचना की गई तो सामने आया कि धमकी देने वाले आरोपी का नाम जितेंद्र है और मूलरूप से वो मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। यहां वो जनकपुरी इलाके में रह रहा है, जिसे पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान जितेंद्र ने बताया कि आंदोलन की वजह से वो नाराज था।

      पिछले 6 माह से यूपी बॉर्डर पर चल रहा है धरना
      कृषि कानून की वापसी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान करीब पिछले 6 महीने से गाजियाबाद के यूपी गेट बॉर्डर पर धरने पर बैठे हुए हैं। जिसकी अगुवाई भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत कर रहे हैं। किसानों का यह धरना यूपी गेट की बीच सड़क पर ही चल रहा है। इस सड़क से आने-जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

      पूर्व में भी मिल चुकी है धमकी
      दिसंबर, अप्रैल और 21 मई को राकेश टिकैत को मोबाइल पर और व्हाट्सएप पर अलग-अलग कई नंबरों से जान से मारने की धमकी, अश्लील मेसेज और रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने एक मामले में बिहार से आरोपी को पकड़ा था। कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी। जबकि दूसरे मामले में आगरा मंडल के फिरोजाबाद का युवक पकड़ में आया था। पुलिस के मुताबिक, उसकी मानसिक दशा ठीक नहीं होने पर उसे नोटिस दिया गया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+