ग़ाज़ियाबाद में डबल मर्डर से फैली सनसनी, बुजुर्ग दंपत्ति की गला दबाकर हत्या
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस की लगातार कार्यवाही के दौरान भी मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। ताज़ा जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में एक बुर्जुग दंपत्ति के डबल मर्डर ने सनसनी मचा दी है। बताया जा रहा है कि बीती रात घर में घुसकर सो रहे बुजुर्ग पति-पत्नी को अज्ञात लोगो ने दम घोटकर मार डाला। इसकी जानकारी तब लगी जब सुबह मृतक दंपत्ति की बेटी रहिमा सो कर उठी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तफ़तीश में जुट गई है।

'पापा नग्न अवस्था में जमीन पर पड़े हुए थे'
मृतक की बेटी रहिमा बताती है की घर में हम तीन लोग रहते हैं और कल रात खाना खाकर सब लोग रोज की तरह सो गए थे। मेरे पापा को साँस की बीमारी भी थी। सुबह जब मै सो की उठी तो रोज की ही तरह दूध लाने के लिए बहार जाने लगी। तभी देखा की पापा नग्न अवस्था में जमीन पर पड़े हुए हैं। उनकी आँखे और मुँह खुला हुआ था। घबराकर मैंने उन्हें उठाने की कोशिश की पर उनकी मौत हो चुकी थी। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था, फिर करीब आधा घंटे बाद मुझे ध्यान आया की माँ भी नहीं दिखाई दे रही है। मैंने उन्हें खोजना शुरू किया तो पाया कि मेरी मम्मी बाहर फंदे पर झूल रही है। उनको भी किसी ने गले में फंदा लगाकर मार डाला था।
घबराई हुई रहिमा ने शोर मचार आसपास के लोगो को इखट्टा किया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

लूटपाट या चोरी की घटना नहीं लगती
पुलिस का कहना है कि उन्हें 112 के माध्यम से करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक बुजुर्ग दम्पत्ति की गला दबाकर हत्या हुई है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल को कब्जे में कर उसका निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि पहली नजर पर घटनास्थल को देखने से एक बात स्पष्ट होती की यह एक गरीब परिवार था। यह लोग कबाड़े का काम करते थे और एक छोटे से घर में रहते थे। घर का सारा सामान भी ठीक ठाक रखा हुआ है, लिहाजा इन सब परिस्तिथियों के मद्देनजर यह लूटपाट या चोरी की घटना नहीं लगती है। इसके पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश हो सकती है। पुलिस इस मामले पर तेज़ी से कार्यवाही कर रही है और जल्द ही पूरे मामला का खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications