गाजियाबाद: सांईं उपवन में दर्शन को आए युवक-युवती की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad news, गाजियाबाद। गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र घंटाघर में सोमवार सुबह सांई उपवन में साईं बाबा के दर्शन करने आए युवक-युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

couple shot dead in ghaziabad

दर्शन कर लौट रहे थे युवक-युवती

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह स्कूटी पर सवार एक युवक-युवती साईं उपवन में साईं बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। सांईं के दर्शन करने के बाद जैसे ही दोनों बाहर मुख्य सड़क के पास पहुंचे इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से दोनों स्कूटी समेत गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त का प्रयास किया, जिसके बाद मृतक युवक की शिनाख्त अनु चौधरी (26) पुत्र खुशहाल सिंह उर्फ सुरेंद्र निवासी सर्वोदय नगर थाना विजयनगर के रूप में हुई है। जबकि युवती की पहचान प्रीति (36) पुत्री प्रमोद निवासी प्रताप विहार थाना विजयनगर के रूप में हुई है।

couple shot dead in ghaziabad

प्रेमी-प्रेमिका होने की आशंका

युवक-युवती की हत्या को लेकर क्षेत्र में कई चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे, परिजनों को उनका यह संबंध पसंद नहीं था। दूसरी तरफ ऐसी भी आशंका है कि युवक और युवती की उम्र में करीब 10 वर्ष का अंतर है। ऐसे में युवती के किसी पूर्व प्रेमी द्वारा भी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि पहले सूचना आई थी कि प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर गोली मारकर सुसाइड कर लिया, लेकिन मौके से पुलिस को कोई हथियार नहीं मिला। आसपास के लोगों ने भी पुलिस को यही बताया कि हमलावर कोई तीसरा व्यक्ति था, जिसने गोली मारी। पुलिस इस संबंध में परिजनों से संपर्क कर घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+