यूपी चुनाव : गाजियाबाद में BJP पर बरसीं मायावती, कहा- धर्म के नाम पर नफरत का वातावरण बनाया जा रहा है

गाजियाबाद, 03 फरवरी: बसपा प्रमुख मायावती भी अब चुनावी मैदान में उतर आई हैं। गाजियाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस, सपा, भाजपा लोगों को रोजगार देने में विफल रही, जिसके कारण उन्हें रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ा। हमारी सरकार इकलौती ऐसी सरकार है, जिसमें किसी ने पलायन नहीं किया, लेकिन वास्तव में लोग दूसरे राज्यों से यहां वापस आए।

Recommended Video

    UP Election 2022: Ghaziabad में BJP पर बरसीं Mayawati,धर्म के नाम पर नफरत का माहौल | वनइंडिया हिंदी
    BSP chief Mayawati in addresse rally in Ghaziabad

    धर्म के नाम पर नफरत का वातावरण बनाया जा रहा है: मायावती

    मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां और कार्यशैली अधिकांश जातिवादी, पूंजीवादी और आरएसएस के संकीर्ण नजरिए को लागू करने पर टिकी रही हैं। धर्म के नाम पर यहां तनाव व नफरत आदि का वातावरण ही बनाया जा रहा है। मायावती ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण कांग्रेस केंद्र और यूपी की सत्ता से बाहर हुई है। मायावती ने कहा कि सपा, भाजपा और कांग्रेस को नहीं बसपा को वोट देने की अहमियत समझें। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से जातिवादी और दलित विरोधी रही है। बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+