चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह की पत्नी पर हमला, केस दर्ज कराकर अजय कटारा ने डी पी यादव पर लगाया आरोप
गाजियाबाद। चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह अजय कटारा की पत्नी मधु कटारा पर 13 नवंबर को हमला हुआ है। घायल मधु कटारा के साथ अजय कटारा साहिबाबाद थाने में शिकायत करने पहुंचे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है और मधु कटारा को मेडिकल के लिए भेज दिया है। अजय कटारा ने इस बारे में बताया कि डी पी यादव उनसे रंजिश रखता है और उसी ने उनकी पत्नी पर हमला कराया है। मामले पर साहिबाबाद एएसपी केशव कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है।

एएसपी केशव कुमार ने मामले पर कहा कि अजय कटारा की पत्नी मधु कटारा ने एक तहरीर दी है जिसमें यह कहा गया है कि तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों ने इन पर हमला किया है। घटना 13 अक्टूबर की बताई जा रही है जो कि चार दिन पुरानी है। इसकी तस्दीक की जा रही है, उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। अजय कटारा ने डी पी यादव पर हमला कराने का आरोप लगाया है। कहा कि डी पी यादव मुझसे रंजिश रखता है, मेरे बच्चों पर हमला करने लगा है, मेरी बीवी पर भी अटैक कर दिया। 13 अक्टूबर की रात मैं बाहर था, मेरी बीवी पर हमला हुआ जिसमें उनके सिर, चेहरे, बाजू और पैरों में चोट लगी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डी पी यादव का बेटा विकास यादव और भतीजा विशाल यादव नीतीश कटारा मर्डर केस में उम्र कैद की सजा काट रहा है। नीतीश कटारा की दोस्ती डी पी यादव की बेटी भारती यादव से थी। विकास यादव इसका विरोध करता था। विकास यादव और विशाल यादव ने फरवरी 2002 में नीतीश कटारा का अपहरण कर लिया था। नीतीश कटारा की हत्या के लिए सुखदेव पहलवान को सुपारी दी गई थी। इस केस में विकास यादव और विशाल यादव 25-25 साल की सजा काट रहा है। वहीं सुखदेव पहलवान को 20 साल कैद की सजा मिली है।












Click it and Unblock the Notifications