भैंसे की तेरहवीं में उमड़ी भीड़, खेत में बनाई समाधि
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक किसान ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सब दंग रह गए। यहां के मुरादनगर इलाके में स्थित सुल्तानपुर गांव में एक किसान ने अपने भैंस के प्रति अपना प्यार दिखाना के लिए अनोखा तरीका निकाला।

गांव के किसान बॉबी चौधरी ने अपने भैंसे की मौत के बाद उसकी तेरहवीं की, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। किसान के परिवार ने अपने ही खेत में ही भैंसे की समाधि भी बनाई है। किसान 2 साल पहले मवाना के रावती गांव से 18 महीने का भैंसा खरीदकर लाया था। उसने उस भैंसे पालन पोषण अपने बच्चों की तरह किया। भैंसे ने भी उसे निराश नहीं किया। मालिक की सिर ऊंचा करने का हर मौका उसने बॉबी को दिया।
हमेशा भैंसा दौड़ में फर्स्ट आता था। 49 किमी. की दौड़ उसने 4 घंटे 28 मिनट में पूरी की थी। लेकिन इसी रेस के बाद बॉबी का भैंसा बीमार हो गया और आखिरकार उसकी मौत हो गई। 14 नवंबर को भैंसे की मौत हो गई। पशु प्रेमी बॉबी ने बुधवार को भैंसे की तेरहवीं का आयोजन कर खेत में उसकी समाधि बनाई। किसान ने आसपास के गांवों में भी निमंत्रण पत्र बांटे थे। इतनी ही नहीं भैंसे की तेरहवीं पर समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष धर्मवीर डबास, रविंद्र सिंह, नरवीर, राजू, अजय, हरेंद्र, जालिंद्र, देवेंद्र, सतीश, बसंता प्रधान आदि मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications