गाजियाबाद में मिले कोरोना के 81 संक्रमित मरीज, लखनऊ में टीम-9 के साथ सीएम योगी ने की बैठक

गाजियाबाद में मिले कोरोना के 81 संक्रमित मरीज, लखनऊ में टीम-9 के साथ सीएम योगी ने की बैठक

गाजियाबाद, 01 जनवरी: कोरोना वायरस और न्यू वैरिएंट ओमिक्रॉन के केसों की देश रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने लगी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति को लेकर लखनऊ में टीम-9 के साथ बैठक की। बैठक के बाद अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। वहीं, नए साल के पहले ही दिन गाजियाबाद में 81 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

81 infected patients of corona found in Ghaziabad

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजियाबाद में इस समय 192 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 5 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जबकि अन्य का होम आसोलेशन में इलाज चल रहा है। शनिवार को 4 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1 दिसंबर से 1 जनवरी तक 237 मरीज मिल चुके हैं। इससे पहले, शुक्रवार को बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 251 नए मरीज मिले थे, जबकि 29 ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए थे। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को 1,83,401 सैंपल की जांच की गई।

बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा 61 मामले गौतमबुद्धनगर में मिले हैं, जबकि राजधानी लखनऊ में 49 व गाजियाबाद में 34 मामले सामने आए थे। मेरठ में 11, मथुरा में 13, प्रयागराज में 11 केस मिले हैं। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है। शुक्रवार को 13,37,059 डोज दी गई। प्रदेश में अब तक तक पहली डोज 12,75,35,733 तथा दूसरी डोज 7,26,36,735 लगाई गई हैं। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+