निर्वस्त्र होकर महिलाओं को वीडियो कॉल करता था 5वीं पास युवक, मोबाइल से मिले 500 से ज्यादा नंबर

गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने 22 साल के एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की महिलाओं को वॉट्सऐप पर परेशान करता था। युवक हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। उसके मोबाइल में 500 से अधिक महिलाओं के नंबर और चैट मिले हैं। ​सीओ सिटी अभय कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि युवक ने अलग-अलग राज्यों की 500 से ज्यादा महिओं को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। कविनगर थाना क्षेत्र में दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

22 year old arrested for allegedly sending obscene messages to women in ghaziabad

ऐप के जरिए करता था कॉल

पुलिस के अनुसार, 5वीं पास दीपक ने पूछताछ में बताया कि उसे लड़कियों से बात करना अच्छा लगता था, लेकिन उसकी कोई महिला मित्र नहीं थी। इसलिए महिलाओं से बात करने का उसने यह तरीका निकाला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक किसी भी नंबर को डायल करता था, अगर उसे महिला उठाती थी तो उसे सेव कर वॉट्सऐप मेसेज करना शुरू कर देता था। मेसेज और कॉल के लिए वह ऐप का प्रयोग करता था, जिसमें उसका नंबर न शो होकर विदेशी नंबर आते थे। कविनगर में रहने वाली जिस महिला को युवक कॉल करता था उसमें साउथ कोरिया और फिलिपिन्स की आईडी वाले नंबर शो होते थे।

निर्वस्त्र होकर करता था वीडियो कॉल

पुलिस के अनुसार, दीपक ने पूछताछ में बताया कि वह पहले बात करने की कोशिश करता था, फिर अश्लील वीडियो भेजता था। यही नहीं निर्वस्त्र होकर वीडियो कॉल करता था और स्क्रीनशॉट ले लेता था। इसके बाद महिलाओं से वैसे ही वीडियो में आने की धमकी देता था। दीपक ने कहा कि उसका मकसद सिर्फ फिजिकल रिलेशन बनाना था। इसके लिए वह महिलाओं को परेशान करता था। जांच में ये बात सामने आई कि हरियाणा में कुछ महिलाओं ने आरोपी से परेशान होकर उसकी बात भी मान ली, लेकिन बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की।गाजियाबाद में कविनगर थाना क्षेत्र की एक महिला वकील को जब दीपक ने परेशान किया तो उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस छानबीन करते हुए आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+